WhatsApp ग्रुप में एड होते होते परेशान हो गए हैं तो करें ये सेटिंग, कोई नहीं कर पाएगा एड

635
whats-app

फेसबुक का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp के इस्तेमाल से को पूरी दुनिया वाकिफ है और आज के दौर में मैसेजिंग के मामले में यह काफी लोकप्रिय है। मगर कई दफा हमें हमसे पूछे बगैर किसी अंजान ग्रुप में एड कर दिया जाता है और उसमें बार-बार मैसेज आते रहते हैं। इससे यूजर तंग आ जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ग्रुप में शामिल होने से तंग आ गए हैं तो नीचे बताई गई ट्रिक आजमाए।

1- अपडेट करें- अगर WhatsApp अपडेटेड नहीं है तो तुरंत गुगल प्ले स्टोर पर जाकर अपडेट करें और इसे ओपन करने के बाद सेटिंग में जाएं।

2- privacy- प्राइवेसी सेटिंग में जाएं

whats app 1 -

3-Group- स्क्रीन पर नजर आ रहे ग्रुप वाले ऑप्शन में जाएं। इसके बाद वहां दिए गए ग्रुप के तीन ऑप्शन में से कोई भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

अगर आपकी मन है कि आपको कोई किसी भी ग्रुप में एड न करें। इसके लिए Nobody  वाला ऑप्शन चुनें। यह चुनने के बाद किसी भी ग्रुप का एडमिन आपको ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा। मगर  Nobody चुनने के बाद यदि किसी व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन आपको ग्रुप में एड करना चाहता है तो वह पहले आपको इनवाइट भेजेगा। उसके बाद आपकी ओर से ओके किए जाने के बाद ही वह आपको ग्रुप में एड कर पाएगा।

ये भी पढ़ें : इन 10 चीजों का अनुभव इंसान को जिन्दगी में एक बार जरूर करना चाहिए