मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
खेल

भारत में पहली बार मुक्केबाजी का विश्व कप ।

भारतीय मुक्केबाजों के लिए एक सुनहरा मौका आने वाला है, जहाँ न केवल भारतीय मुक्केबाजों को अपने करियर को एक नई दिशा मिलेगी बल्कि नए खिलाड़ियों को भी अपनी किस्मत…

भारत में पहली बार मुक्केबाजी का विश्व कप ।
भारतीय मुक्केबाजों के लिए एक सुनहरा मौका आने वाला है, जहाँ न केवल भारतीय मुक्केबाजों को अपने करियर को एक नई दिशा मिलेगी बल्कि नए खिलाड़ियों को भी अपनी किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा क्योंकि भारत 2021 में पहली बार पुरुष मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। इस बात की घोषणा मंगलवार को मॉस्को में अपनी कार्यकर समिति कि दो दिवसीय बैठक के बाद अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबा) ने की । यह एक समय प्रसाशनिक परेशानियों से जूझ रहे खेल के लिए बड़ी उपलब्धि होगी । मास्को में फैसला भारत इससे पहले 2018 में महिला मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी कर चुका है, लेकिन यह पहला मौका है कि जब उसे पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप कि मेजबानी के लिए चुना है। मॉस्को में आईबा की कार्यकारी समिति की बैठक सम्पन्न होने के बाद इसकी घोषणा की गई। आईबा के अध्यक्ष डॉ. चिंग कुओ वू ने कहा, हमे यह बताते हुए खुश हो रही है कि सोच्चि में 2019 में जबकि 2021 में नई दिल्ली में पुरुष मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप आयोजित होगी क्योंकि भारतीय मुक्केबाजी संघ लगातार ही इस खेल को विकसित करने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा, तुर्की मुक्केबाजी संघ के प्रस्ताव के बाद हमे यह बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि ट्रैबजान भी 2019 में विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप कि मेजबानी के लिए अभी मापदंडो पर खरा उतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मुक्केबाजी संघ ने खेल के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखी है। सभी ने दिए है प्रस्ताव वू ने साथ ही यह भी बताया कि आईबा के इस खेल को आगे ले जाने के प्रयासों का ही नतीजा है। इसके अतिरिक्त अगले महीने हैमबर्ग में होने वाली पुरुष विश्व चैंपियनशिप के लिए वैश्विक स्तर पर प्रसारण अधिकार और प्रयोजन साझेदारी भी हासिल कर ली गई है ।
विषयदिल्ली
NJ

Neha Jangra

नेहा जांगड़ा News4Social की बिज़नेस संवाददाता हैं। वे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों को कवर करती हैं, और आर्थिक मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →