शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

मिताली राज के किरदार में ऑडियंस को भाया तापसी का क्रिकटर लुक

Shabaash Mithu के पोस्टर का फर्स्ट लुक रिलीज़ होगया है और इसमें तापसी पन्नू एक क्रिकटर के रूप में नज़र आरही है। पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा का पात्र बन गई।

मिताली राज के किरदार में ऑडियंस को भाया तापसी का क्रिकटर लुक

Shabaash Mithu के पोस्टर का फर्स्ट लुक रिलीज़ होगया है और इसमें तापसी पन्नू एक क्रिकटर के रूप में नज़र आरही है। पोस्टर रिलीज होते ही चर्चा का पात्र बन गई। इसमें तापसी पन्नू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के किरदार में दिख रही है।

विज्ञापन

इंडियन क्रिकेट टीम की यूनिफॉर्म में तापसी दिख रही है। हाथ में बल्ला और सिर पर हैट लगाए तापसी काफी बेहतरीन लुक है। उनके इम्प्रेसिव लुक की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म Shabaash Mithu भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज के बारे में जहां टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उनके कहानी को पर्दे पर उतरने की कोशिश की गयी है। राहुल ढालोकिया इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

https://twitter.com/taapsee/status/1222398323165814784?s=20

पोस्टर शेयर करते हुए तापसी ने लिखा- 'मुझसे हमेशा से पूछा जाता है कि तुम्हारा फेवरेट मेल क्रिकेटर कौन है. लेकिन आपको उससे ये पूछना चाहिए कि आपकी फीमेल क्रिकेटर कौन है.  ये वो बयान है जिसने हर क्रिकेट प्रेमी को सोचने पर मजबूर कर दिया था कि क्या वो खेल से प्यार करता है या इसे खेलने वाले जेंडर से. मिताली राज, आप अल्टीमेट गेम चेंजर हैं.'

यह भी पढ़ें : मधुबाला से लेकर दिव्या भारती तक दर्दनाक अंत हुआ इन सितारों का !

तापसी पन्नू को अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है उनकी अदाकारी की ऑडियंस कायल है उन्होंने पहले फिल्म सूरमा में हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाया था. उनके काम की खूब तारीफ हुई थी. इसके अलावा तापसी डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म 'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर संग नजर आईं. मूवी का पोस्टर तो आज्ञा अब बस मूवी के ट्रेलर का इंतज़ार है। फिल्म Shabaash Mithu 5 फरवरी 2021 को रिलीज होगी.

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →