गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

फिल्म "आर्टिकल 15" पर बॉलीवुड के इन नामी सितारों ने किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के चाहने वालों का इतंजार अब खत्म हो गया है. आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 रिलीज होने जा रही है.

फिल्म "आर्टिकल 15" पर बॉलीवुड के इन नामी सितारों ने किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के चाहने वालों का इतंजार अब खत्म हो गया है. आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 रिलीज होने जा रही है. बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 की बुधवार को मुंबई में स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बी-टाउन के नामी सितारे पहुंचे. शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी स्क्रीनिंग में पहुंचे थे. फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर आयुष्मान खुराना की फिल्म की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन


एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने स्क्रीनिंग के बाद फिल्म आर्टिकल 15 पर ट्वीट कर लिखा कि "आयुष्मान खुराना और सभी का बेहतरीन काम. सभी को बधाई. इस फिल्म को बनाने के लिए शुक्रिया. आर्टिकल 15 जरूर देखना चाहिए.'' स्वरा ने एक्टर मोहम्मद जाशीन आयूब को टैग करते हुए उनकी अदाकारी की भी तारीफ की है.


स्वरा के अलावा तापसी पन्नू को भी फिल्म काफी पसंद आई है. तापसी ने ट्वीट कर लिखा है कि ''बातें बहुत हुई काम शुरू करें क्या?? कम स्पेस होने की वजह से सभी कलाकारों का नाम नहीं लिख सकती. हर किसी का नाम लिए जाने की जरूरत है. इसलिए मैं बस क्लैपिंग के साथ एंड कर रही हूं.''


डांसर शक्ति मोहन ने भी फिल्म को मस्ट वॉच बताया है. अंगद बेदी ने मूवी को पावरफुल बताते हुए सभी किरदारों के काम की तारीफ की है. आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने फिल्म को काफी अच्छा बताया है.


आर्टिकल 15 सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है. ये फिल्म 2014 में बदायूं में हुए रेप-मर्डर केस के बैकड्रॉप पर बनी है. फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. अब देखना दिलचस्प यह होगा 28 जून को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है.

यह भी पढ़ें : ये अभिनेत्री कर सकती है नच बलिए 9 के एपिसोड को होस्ट

Pinki Kumari

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →