FIFA वर्ल्ड कप के तीसरे दिन 5 मुकाबले: 28 साल बाद ब्राजील-मोरक्को की भिड़ंत; तुर्की से कभी नहीं जीती ऑस्ट्रेलिया h3>
स्पोर्ट्स डेस्क43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
FIFA वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन शनिवार को 5 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच कतर और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। मैच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे से शुरू होगा।
दूसरा मुकाबला ब्राजील और मोरक्को के बीच सुबह 4:30 बजे से न्यू यॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरा मैच सुबह 6:30 बजे से हैती और स्कॉटलैंड के बीच मियामी स्टेडियम में होगा।
चौथा मैच सुबह 9:30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच सिएटल स्टेडियम में, जबकि 5वां मुकाबला जर्मनी और कुरासाओ के बीच ह्यूस्टन स्टेडियम में रात 10:30 बजे से खेला जाएगा।
मैच-5: वर्ल्ड कप में पहली बार कतर और स्विट्जरलैंड की भिड़ंत
Advertising
ग्रुप-B में शामिल कतर और स्विट्जरलैंड के बीच अब तक सिर्फ 1 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें कतर ने 1-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि, FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
कतर की टीम एशिया कप चैंपियन होने के हौसले के साथ उतरेगी और उसे अपने विंगर एडमिल्सन जूनियर से बेहतर खेल की उम्मीद होगी।
वहीं, स्विट्जरलैंड की मजबूत यूरोपियन टीम अपने स्टार खिलाड़ी ग्रेनिट जाका के अनुभव के दम पर मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:
कतर: अबुनाद, उई, मिगुएल, खुखी, अल-अमीन, अब्दुलसलाम, फाथी, लाये, अब्दुलरीसाग, अफीफ, जूनियर।
स्विट्जरलैंड: कोबेल, विडमर, एलवेदी, अकांजी, रोड्रिगेज, एबिशर, जाका, फ्रायलर, एनडॉय, मनजांबी, अमदौनी।
मैच-6: 1998 वर्ल्ड कप में ब्राजील ने मोरक्को को हराया था
ग्रुप-C में शामिल पांच बार की चैंपियन ब्राजील और मोरक्को के बीच अब तक कुल 3 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 2 मैच ब्राजील ने जीते हैं और एक में उसे हार मिली है।
FIFA वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 28 साल बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों की भिड़ंत साल 1998 के वर्ल्ड कप में हुई थी, जहां ब्राजील ने मोरक्को को 3-0 से मात दी थी।
नेमार की गैरमौजूदगी में ब्राजील की नजरें विनिसियस जूनियर और राफिन्हा पर टिकी होंगी।
दूसरी ओर, मोरक्को की टीम अपने स्टार खिलाड़ी अचरफ हकीमी और ब्राहिम डियाज के दम पर ब्राजील को कड़ी चुनौती देगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:
ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रियल, सैंड्रो, कैसीमिरो, गुइमारेस, राफिन्हा, पाकेता, विनीसियस जूनियर, कुन्हा।
मोरक्को: बोनो, हकीमी, डियोप, रियाद, मजरौई, अमराबत, एल आयनाउई, औनाही, डियाज, सैबारी, एल खन्नौस।
मैच-7: हैती और स्कॉटलैंड के बीच कड़ा मुकाबला
ग्रुप-F में शामिल हैती और स्कॉटलैंड के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से स्कॉटलैंड ने 1 मैच जीता है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है।
FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी, जहां हैती की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।
हैती: प्लेसाइड, आर्कस, अदे, डेलक्रोइक्स, एक्सपीरियंस, डीडसन, जीन जैक्स, बेलेगार्डे, प्रोविडेंस, इसिडोर, नाजोन।
स्कॉटलैंड: गन, हिकी, हेनली, सुतार, रॉबर्टसन, डोक, मैकटॉमिने, फर्गुसन, मैकगिन, एडम्स, शेंकलैंड।
मैच-8: ऑस्ट्रेलिया से नहीं हारी तुर्की
ग्रुप-D में शामिल ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बीच अब तक कुल 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में तुर्की का पलड़ा भारी है, जिसने दोनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।
ऑस्ट्रेलिया: रयान, इटालियानो, सिर्काती, सुतार, हेरिंगटन, बोस, मेटकाफ, इरविन, ओ’नील, लेकी, टूरे।
तुर्की: चाकिर, चेलिक, डेमिरल, बरदाकची, एल्माली, चालहानोग्लू, युकसेक, गुलर, कोकचू, यिलमाज, गुल।
मैच-9: जर्मनी के खिलाफ ऐतिहासिक डेब्यू करेगी कुरासाओ की टीम
ग्रुप-E में शामिल 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी और कैरेबियाई देश कुरासाओ के बीच यह पहला मुकाबला होगा। कुरासाओ इतिहास में पहली बार FIFA वर्ल्ड कप खेल रही है।
जर्मनी को फ्लोरियन विर्ट्ज और जमाल मुसियाला जैसे युवा सितारों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:
जर्मनी: नोयर, किमिच, ताह, रुडिगर, रॉम, गोरेट्जका, पावलोविच, विर्ट्ज, मुसियाला, हावर्ट्ज, उंडाव।
कुरासाओ: रूम, ब्रेनेट, गारी, ओबिस्पो, फ्लोरानस, एल. बकुना, जे. बकुना, गोरे, चोंग, कस्तानीर, मार्गरीथा।
——————————————–
फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
टाइटल जीतने का सबसे बड़ा दावेदार स्पेन
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। दुनिया की 48 बेस्ट टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं। ऑप्टा सुपरकंप्यूटर और EPSN ने एनालिसिस किया और कहा कि इस वर्ल्ड कप की सबसे बड़ा दावेदार स्पेन है। पढ़ें पूरी खबर
खबरें और भी हैं…