गुरूवार, 9 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

अजय देवगन पर गिरा दुखों का पहाड़, परिवार में इस शख्स की हुई मौत

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन कार्डियक अटैक के कारण हो गया।

अजय देवगन पर गिरा दुखों का पहाड़, परिवार में इस शख्स की हुई मौत

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन कार्डियक अटैक के कारण हो गया। वीरू देवगन एक अच्छे एक्शन डायरेक्टर होने के साथ साथ एक डायरेक्टर भी थे। उन्होंने 'हिंदुस्तान की कसम' फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे। फिल्म क्रीटिक तरण आदर्श ने वीरू देवगन के निधन के बारे में ट्विटर पर बताया।

विज्ञापन

वीरू देवगन का अंतिम संस्कार आज शाम 6 बजे किया जाएगा। वीरू देवगन मुंबई के सूर्या हॉस्पिटल में एडमिट थे। वीरू देवगन आखिरी बार पब्लिक के सामने फ़रवरी 2019 में दिखायी दिए थे, जब वह अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे।

ajay devgan family

वीरू देवगन ने कई कालजयी फिल्म में एक्शन डायरेक्टर का काम किया। इनमे मुख्य हैं - इंकार (1977), मिस्टर नटवरलाल, क्रांति, शहंशाह, त्रिदेव, बाप नम्बरी बेटा दस नम्बरी, फूल और कांटे।

ट्विटर पर विक्की कौशल के पिता एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल, अशोक पंडित, राज बंसल, विनोद तावड़े और कुनाल कोहली ने वीरू देवगन को श्रद्धांजलि अर्पित की।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →