कोविड-19 के चलते टली Farhan Akhtar की फिल्म, अब 21 मई को नहीं आएगा ‘Toofaan’
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) स्टारर फिल्म तूफान (Toofaan) की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. ये फिल्म 21 मई को वीडियो स्ट्रीमिंग पोर्टल अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होनी थी लेकिन कोविड के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ये खबर जारी की है जिसे फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
फैंस को था बेसब्री से इंतजार
मालूम हो कि इसी साल की शुरुआत में ये घोषणा की गई थी कि फरहान की मोस्ट अवेटेड फिल्म तूफान (Toofaan) को अमेजन प्राइम वीडियो पर 21 मई को रिलीज किया जाएगा. एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा जारी किए गए बयान में मेकर्स ने लिखा, ‘वर्तमान में देश के हालात वाकई दिल तोड़ देने वाले हैं, हम एक्सेल एंटरटेनमेंट और ROM पिक्चर्स में महामारी से प्रभावित हर किसी के लिए सोच रहे हैं और दुआ कर रहे हैं.’
मेकर्स ने टाली फिल्म की रिलीज
बयान के मुताबिक ‘स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, हमारा ध्यान पूरी तरह से महामारी पर और हमारे कर्मचारियों, उनके परिवारों और व्यापक समुदाय की मदद करने पर है. इसलिए, हमने हालात सुधरने तक अपनी फिल्म ‘तूफान’ की रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है. हम जल्द ही नई रिलीज डेट के बारे में एक अपडेट जारी करेंगे.’
फिल्म में दिखेंगे ये दिग्गज सितारे
बता दें कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakesh Omprakash Mehra) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर (Mrinaal Thakur) भी अहम किरदार निभा रही हैं. यह दूसरी स्पोर्ट मूवी है जिसमें राकेश ओमप्रकाश मेहरा (Rakesh Omprakash Mehra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक साथ काम कर रहे हैं. दोनों ने आखिरी बार 2013 की हिट फिल्म भाग मिल्खा भाग (Bhaag Milkha Bhaag) में साथ काम किया था जो मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी.

