EXCLUSIVE Video: बस्तर के जंगलों में माओवादियों ने महिला दिवस पर निकाली रैली, पुलिस बोली- दबाव बना महिलाओं को ले जाते हैं

115
EXCLUSIVE Video: बस्तर के जंगलों में माओवादियों ने महिला दिवस पर निकाली रैली, पुलिस बोली- दबाव बना महिलाओं को ले जाते हैं

EXCLUSIVE Video: बस्तर के जंगलों में माओवादियों ने महिला दिवस पर निकाली रैली, पुलिस बोली- दबाव बना महिलाओं को ले जाते हैं

पूरी दुनिया आज विश्व महिला दिवस मना रही है। ऐसे में विश्वभर की तमाम महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए अहम भूमिका निभाई है। साथ ही साथ ऐसी महिलाओं के उत्थान का प्रण भी लिया जा रहा है जो आज भी विकसित समाज में पिछड़ी हुई हैं। बस्तर में भी आज विश्व महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, और सबसे खास पहलू यह है कि बस्तर में हथियार थामे दोनों पक्ष के लोगों ने महिला दिवस पर बड़े-बड़े आयोजन किए इसमें फिर चाहे जंगलों में भटकने वाले नक्सली हों या माओवादियों से लोहा लेने तैनात जवान हों। 

दोनो ही पक्ष ने महिलाओं के उत्थान के लिए अपने-अपने स्तर पर भव्य आयोजन करने की कोशिश की। दरअसल विश्व आदिवासी दिवस पर माओवादी संगठन का अभी अपना नजरिया होता है, और यही वजह है कि इसे मनाने के लिए उनके द्वारा भी बड़ी तैयारियां की जाती हैं। बस्तर के घने जंगलों में जहां आज भी उनका प्रभाव है वहां महिला दिवस के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित की गई और ग्रामीणों के द्वारा माओवादियों के नेतृत्व में रैली निकाली गई। 

रैली के बाद ग्रामीणों की सभा भी आयोजित की गई। जिसे माओवादियों के कैडरों द्वारा संबोधित भी किया गया। साथ ही साथ माओवादी संगठन के ही अंग माने जाने वाले नाट्य चेतना मंडली द्वारा स्थानीय गोंडी भाषा में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर ग्रामीणों व आदिवासियों पर सरकार द्वारा प्रताड़ना किए जाने का संदेश दिया गया।

 

हालांकि, इससे पहले भी बस्तर के घने जंगलों में माओवादियों द्वारा अपने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है और उसका नेतृत्व कर उनकी तस्वीरें भी साझा की जाती रही है। पहली बार माओवादियों के बड़े कैडरों ने आज के आयोजन में कैमरे से दूरी बनाए रखी। इसके पीछे माओवादियों की नई रणनीति भी मानी जा रही है। 

वहीं दूसरी ओर बस्तर में माओवादियों के खिलाफ जंगलों में तैनात सुरक्षाबल और अर्धसैनिक बलों के द्वारा 84 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से जवानों द्वारा उन क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की कोशिश की गई जो इलाके पिछड़े हुए हैं।

बस्तर के अलग अलग स्थानों जिसमे दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा नारायणपुर आदि शामिल हैं, इन जिलों में आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि आज अलग-अलग कार्यक्रमों में बस्तर की लगभग 1500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमे बस्तर में सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं को विशेष तौर पर शामिल किया गया है।

 बस्तर के अंदरूनी इलाकों में माओवादियों द्वारा मनाए गए महिला दिवस पर बस्तर आईजी ने कहा कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है और उसमे दबाव बनाकर ग्रामीणों को बुलाया जाता है। हालांकि, पुलिस को ऐसे कार्यक्रम की जानकारी होती है, पर बड़ी संख्या में दबाव में पहुंचने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऐसे कार्यक्रम में पुलिस द्वारा कोई ऑपरेशन नहीं किया जाता। 

बस्तर आईजी द्वारा यह भी दावा किया गया कि बस्तर संभाग के वंनाचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों का खात्मा किया जा रहा है। 





Source link