मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

फरीदाबाद में चुनाव आयोग ने 19 मई को दोबारा मतदान कराने के दिए निर्देश

फरीदाबाद के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया.

फरीदाबाद में चुनाव आयोग ने 19 मई को दोबारा मतदान कराने के दिए निर्देश

फरीदाबाद के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने वाले एक पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया. विडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने इस मामले पर कार्यवाही की और चुनाव आयोग ने सोमवार को दोबारा मतदान करने के निर्देश दिये है. पर्यवेक्षक का कहना है कि मतदान में गलतियां हुई है, जिसके कारण इस मतदान क्रेन्द में चुनाव आयोग ने दोबारा 19 मई को चुनाव करने को आदेश दिये है.

विज्ञापन

बता दें कि ये मामला फरीदाबाद लोकसभा सीट के तहत आने वाले असावटी गांव का है, जहां रविवार को मतदान हुआ था. चुनाव आयोग ने संबंधित पीठासीन अधिकारी को कर्तव्य में शिथिलता के आरोप में निलंबित कर दिया. और मतदान की गोपनीयता के उल्लंघन के कारण फिर से मतदान कराने के आदेश दिए गए हैं. 

election commision of india

चुनाव आयोग द्वारा पोलिंग एजेंट के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 171-सी, 188 एवं जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 135 के तहत शिकायत दर्ज की गई है बता दें पर्यवेक्षक सोनल गुलाटी ने सही तरीके से घटना की रिपोर्ट नहीं दी, जिसके कारण उन पर चुनाव से जुड़े किसी भी काम को करने के लिए तीन साल तक की रोक लगा दी गई है.'

रविवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर लोगों ने ट्वीट के जरिये चुनाव आयोग से पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार करने को कहा और चुनाव आयोग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार करने के आदेश दिये थे. हालांकि उसे जमानत दे दी गई.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →