Eknath Shinde Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार की चर्चा के बीच फडणवीस पहुंचे दिल्ली, NCP ने कसा तंज h3>
Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी की अटकलों के बीच गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। फडणवीस के राज्य में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रमुख जे. पी. नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी की अटकलों के बीच गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। फडणवीस के राज्य में राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख जे. पी. नड्डा सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने की उम्मीद है। इस बीच महाराष्ट्र में सरकार बदलने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं पर सुनवाई जारी रही। उधर, फडणवीस के दिल्ली जाने को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने हमला बोला है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में ही हैं। शिंदे का स्वास्थ्य खराब है और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। शिंदे और फडणवीस ने क्रमशः 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कैबिनेट में अभी शिंदे और फडणवीस ही शामिल हैं और जाहिर तौर पर वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी को लेकर शिंदे और फडणवीस पर कटाक्ष किया।
Maharashtra Politics: मराठा को सीएम और ब्राह्मण को डिप्टी सीएम बनाकर क्या रणनीति अपना रही बीजेपी?
एनसीपी ने कसा तंज
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने ट्विटर पर कहा, ‘जैसा कि खबरों में कहा जा रहा है कि, एकनाथ शिंदे डॉक्टरों की आराम करने की सलाह पर अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर देते हैं, फिर देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली जाते हैं। यह घटनाक्रम संयोग है या सबूत कि महाराष्ट्र सरकार को कौन आदेश दे रहा है?
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
Web Title : Hindi News from Navbharat Times, TIL Network
राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News