मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

सौम्या टंडन हुई बीमार, भाभी जी घर पर है शो से रहेंगी कुछ दिन दूर

भाभीजी घर पर है शो कि मशहूर अभिनेत्री गोरी मेम यानी सौम्या टंडन बीमारी की वजह से कुछ दिन के लिए शो से दूर रहेंगी।

सौम्या टंडन हुई बीमार, भाभी जी घर पर है शो से रहेंगी कुछ दिन दूर
भाभीजी घर पर है शो कि मशहूर अभिनेत्री गोरी मेम यानी सौम्या टंडन बीमारी की वजह से कुछ दिन के लिए शो से दूर रहेंगी। भाभी जी घर पर है शो को देश के हर घर मे अलग पहचान मिली हुई हैं। इस शो में काम करने वाले कलाकार गोरी मेम, अंगुरी भाभी, मनमोहन तिवारी, विभूती नारायण ने शो के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिस से यह शो हर घर मे पसंदा किया जाता है और इस शो की टीआरपी भी बहुत अच्छी आती है। लेकिन सौम्या टंडन यानी गोरी मेम के बीमार होने वाली ख़बर से उनके फैंस थोडे परेशान हो चुके है। imgpsh fullsize 36 1 सौम्य को हुई हेपेटाइटिस की बीमारी हालांकि इसी बीच ख़बर ये भी आई थी कि सौम्य टंडन शो को अलविदा कहने जा रही हैं। लेकिन शो के प्रोडयुसर बेनेफर कोहली नें एक अंग्रजी वेबसाईट से बातचीत में कहा कि सौम्या शो छोड़ कर नहीं जा रही हैं। उन्हें हेपेटाइटिस की शिकायत हो गई है। जिसके इलाज के लिए वह थोडे समय के लिए शो से छुटी ले रही है। imgpsh fullsize 38 1   ट्वीटर पर बताई अपनी बीमारी की जानकारी सौम्य ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए अपनी बीमारी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “आप लोगों का शुक्रिया, मुझे लीवर में इंफेकशन हो गया था जिसकी वजह से मैं एक हफ़्ते से छुटी पर थी। मैं पिछले तीन दिनों से नौगांव मे भाभी जी घर पर है कि शूटिंग कर रही हुँ”। बीच में सौम्य के बीग बास में शामिल होने के बाते हो रही थी। कहा जा रहा था कि वह भाभीजी घर पर है शो को छोडकर बीग-बास मे शामिल होने के लिए जा रही है। अगर ऐसा हो जाता तो शो की टीआरीपी को बहुत नुकसान पहुँचता।
JB

Jatin Bhutani

जतिन भुटानी News4Social के संवाददाता हैं। वे दिल्ली-एनसीआर और राष्ट्रीय खबरों को कवर करते हैं, और स्थानीय व राष्ट्रीय घटनाक्रम पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →