बुधवार, 9 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
खेल

एंटीगुआ टेस्ट: श्रीलंकाई बल्लेबाज लाहिरू उदारा दोहरे शतक से चूके, पहले दिन टीम का स्कोर 300 पार

वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा। हालांकि, शानदार पारी खेलने वाले लाहिरू उदारा सिर्फ 12 रनों से अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए,

एंटीगुआ टेस्ट: श्रीलंकाई बल्लेबाज लाहिरू उदारा दोहरे शतक से चूके, पहले दिन टीम का स्कोर 300 पार
(फोटो: IANS)

वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगुआ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा। हालांकि, शानदार पारी खेलने वाले लाहिरू उदारा सिर्फ 12 रनों से अपने पहले दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन उनकी 188 रनों की दमदार पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर 317 रन बना लिए थे।

विज्ञापन

सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। निशान मदुष्का (6) और अनुभवी दिनेश चांदीमल (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे टीम मुश्किल में दिख रही थी।

उदारा और मेंडिस की विशाल साझेदारी

शुरुआती झटकों के बाद लाहिरू उदारा और कामिंदु मेंडिस ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 215 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। कामिंदु मेंडिस ने 120 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 84 रन बनाए। वहीं, उदारा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 248 गेंदों पर 188 रन बनाए, जिसमें 21 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी और दिन का खेल

इस बड़ी साझेदारी को तोड़ने के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कुछ वापसी की। धनंजय डी सिल्वा 33 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक कुशल मेंडिस (0) और सोनल दिनुशा (5) क्रीज पर मौजूद थे। वेस्टइंडीज की ओर से शेमार जोसेफ ने दो विकेट लिए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स और जायडेन सील्स को एक-एक सफलता मिली।

गौरतलब है कि पहले टेस्ट में मिली हार और खिलाड़ियों की चोट के चलते श्रीलंका ने इस मैच के लिए अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। प्रभात जयसूर्या, लाहिरू उदारा और अपना डेब्यू कर रहे इसिथा विजेसुंडेरा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →