Diwali 2022 : मंदिरों में दीया रोशन करने वालों की भीड़, सड़क पर मुस्तैद महिला पुलिस, जानिए आरा की बड़ी खबरें h3>
आरा : अपने घर-परिवार से दूर दिवाली को अच्छे से लोग मना पाएं, इसके लिए सड़क पर महिला पुलिस मुस्तैद दिखी। अत्याधुनिक हथियारों से लैस मोटरसाइकिल पर सवार ये टीम सड़कों पर मूवमेंट करती रही। भोजपुर एसपी संजय सिंह की ये पहल अब रंग लाने लगी है। इस संदर्भ में उन्होंने बताया कि ये प्रयोग जिलेवासियों के ही आग्रह पर किया गया है। जिसका सुखद परिणाम अब आने लगा है। ये टीम लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है, जिसके कारण अपराध में भी काफी कमी आई है।
पूरे देश में रोशनी का पर्व दिवाली की रौनक
पूरा देश दीपावली का त्योहार मना रहा। चारों तरफ इसकी धूम दिखी। पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी में लोग लगे हुए थे। अमावस्या की रात सबसे अंधेरी रात होती है लेकिन दीये की रोशनी और जगमग कर रहे लाइट से पूरा अंधेरा उजाले में तब्दील हो गया। जहां लोग मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करके उन्नति की दुआ मांग रहे थे, वहीं पटाखों की आवाज से पूरा इलाका गूंज रहा था। आरा शहर भी दीपावली की रात जगमग रहा। कोरोना के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष सभी लोग दीपावली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाए। पूरा शहर जगमग रोशनी में नहाया हुआ नजर आया।
मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर भारी भीड़
दिवाली के मौके पर मंदिरों में दिये जलाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मंदिर जगमग रहा। इस मौके पर लोग पूजा कर उन्नति की दुआ मांगे। भोजपुर जिले के सभी मंदिरों में पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान की पूजा में सभी लोग लगे हुए थे। पूरा मंदिर भक्तों से भरा पड़ा था। सोमवार देर शाम से ही भगवान के मंदिरों में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। दीपावली के मौके पर पूरा शहर रोशनी से जगमग कर रहा था। सभी लोग दीपावली के त्योहार को बड़े ही धूमधाम से मनाए।
ट्रेन के गेट पर बैठना पड़ गया भारी
दीपावली और छठ के त्योहार के मौके पर दूसरे प्रदेश में रह रहे लोगों का लगातार अपने घर आना जारी है। ट्रेनों में पैर रखने की जगह लोगों को नहीं मिल पा रही है। किसी तरह लोग अपने प्रदेश को पहुंच रहे हैं। वहीं, ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। सूरत से आरा अपने घर आ रहा था। तभी उसका पैर प्लेटफार्म में फंस गया और वो ट्रेन से गिर पड़ा। तब तक ट्रेन खुल चुकी थी, आनन-फानन में किसी तरह लोगों ने युवक को बचाया लेकिन तब तक उसका पैर कट चुका था। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां के डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव का निवासी है।
आहार में डूबने से किशोर की मौत
भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदाह गांव स्थित आहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत किशोर मंटू पासवान का 17 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार था। इधर, मृत किशोर के बड़े भाई संजय कुमार पासवान ने बताया कि पटाखा खरीदकर बाजार से घर वापस आया। हम लोग घर में लिपाई-पुताई करने लगे। एक घंटे बीत जाने के बाद जब नहीं लौटा तो हम लोगों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन चार घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। तभी गांव के ही एक लड़के ने बताया कि आहर में एक लड़का डूब गया है। घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वो आहर में डूबा पड़ा है।
जमीन के लिए खूनी संघर्ष
नारायणपुर के वरुणा गांव के जनकपुर टोला में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से चार महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक पक्ष के श्रीकांत सिंह, उनकी पत्नी जानकी देवी, दो पुत्री इंदु कुमारी, नीतू कुमारी और पुत्र विकास कुमार शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष से अरविंद सिंह और अनीता देवी शामिल हैं। इधर, एक पक्ष के जख्मी श्रीकांत सिंह ने बताया कि 7 कट्ठा जमीन को लेकर उनके अपने भाई से ही करीब 8 साल से विवाद चला रहा है। दीपावली त्योहार को लेकर वहां एक पक्ष के लोग झाड़ू दे रहे थे। तभी दूसरे पट्टीदार के लोग मना करने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। जो जंग में बदल गई।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News