Dewas News: सज्जन सिंह वर्मा और अटारिया विवाद में ऑडियो क्लिप वायरल, पूर्व मंत्री ने दिग्विजय सिंह को भी कहे अपशब्द

6
Dewas News: सज्जन सिंह वर्मा और अटारिया विवाद में ऑडियो क्लिप वायरल,  पूर्व मंत्री ने दिग्विजय सिंह को भी कहे अपशब्द

Dewas News: सज्जन सिंह वर्मा और अटारिया विवाद में ऑडियो क्लिप वायरल, पूर्व मंत्री ने दिग्विजय सिंह को भी कहे अपशब्द

Akash Sikarwar | Lipi | Updated: 17 Jul 2023, 1:17 am

Dewas News: जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटारिया और उनके पति भेरूलाल अटारिया ने भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी फंड में 50 लाख ₹ लेने और बेटे को जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के बीच एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ है। क्लिप में पूर्व मंत्री वर्मा और भेरूलाल अटारिया के बीच बातचीत है।

 

सज्जन सिंह वर्मा और अटारिया विवाद में ऑडियो क्लिप वायरल

Dewas News:
देवास जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी लीलाबाई अटारिया और उनके पति भेरूलाल अटारिया के पार्टी बदलते ही सुर बदल गए हैं। दो दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में आई लीलाबाई ने सदस्यता लेते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इन आरोपों से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिन पर पूर्व मंत्री वर्मा की सफाई भी सामने आई है।इसके अलावा लीलाबाई अटारिया और उनके पति भेरूलाल अटारिया ने कहा कि उन्हें सोनकच्छ क्षेत्र में जाने नहीं दिया जाता था। साथ ही सज्जन सिंह वर्मा ने मेरे बेटे को जान से मार देने की धमकी भी दी थी। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। वायरल ऑडियो में सज्जन सिंह वर्मा खुद को ईमानदार बताते हुए कह रहे हैं कि क्षेत्र में भ्रम मत फैलाओ। इस ऑडियो में वह भेरूलाल के बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपशब्द भी कह रहे हैं।
Dewas News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल हुई लीलाबाई, 50 लाख रुपए पर किया बड़ा खुलासा
दूसरी तरफ सज्जन सिंह वर्मा ने तमाम आरोपों को नकारते हुए यह तो स्वीकार कर लिया कि वायरल ऑडियो उन्हीं का है, लेकिन उसे पुराना करार दे दिया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि “वायरल ऑडियो में मेरी ही आवाज़ है, लेकिन बात थोड़ी पुरानी है। अटारिया परिवार मेरे क्षेत्र में जाकर बार-बार लोगों को यह कह रहा था कि सोनकच्छ से हमारे टिकट को लेकर दिग्विजय सिंह जी से हमारी बात फाइनल हो गई है। मुझे भी यह बात कही गई। मैंने समझाया भी…सोनकच्छ में अटारिया परिवार की लार टपक रही थी, इसलिए ये शब्द कहे कि मेरे खिलाफ कई आए कई चले गए।”
Chhatarpur News: रंगीन मिजाज पिता के ‘इश्क’ से आहत बेटी ने लगाई गुहार, कांग्रेस नेता की खुल गई पोल
दिग्विजय सिंह के लिए अपशब्दों पर सफाई देते हुए वर्मा बोले कि “ये पुरानी घटनाएं है। राजनीति में राग द्वेष चलता रहता है, स्थाई दुश्मनी नहीं होती। डंके की चोट पर बोलता हूं कि दिग्विजय सिंह मेरे नेता हैं। जिन सीटों पर दिग्विजय सिंह जी घूमकर आए हैं, अगस्त के पहले पखवाड़े में हम उन्हीं सीटों पर सबसे पहले उम्मीदवार घोषित करेंगे।”
MP Politics: किसी ने ‘गद्दार’ तो किसी ने कहा ‘रावण’, एमपी में दो दिग्गज नेताओं के बीच सियासी जंग
अटारिया मामले पर सज्जन सिंह वर्मा बोले कि भेरूलाल अटारिया और उनकी पत्नी लीलाबाई अटारिया भाजपा में जाने के बाद मुझ पर आरोप लगा रहे हैं। ये स्क्रिप्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी है। उनके कहने से ही ये लोग आरोप लगा रहे हैं।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News