Deva Don News : 2 पत्नी..9 बच्चे..1 घर, करवाचौथ से शॉपिंग तक साथ, राजस्थान के देवा डॉन का कुछ ऐसा था जलवा

1660
Deva Don News : 2 पत्नी..9 बच्चे..1 घर, करवाचौथ से शॉपिंग तक साथ, राजस्थान के देवा डॉन का कुछ ऐसा था जलवा

Deva Don News : 2 पत्नी..9 बच्चे..1 घर, करवाचौथ से शॉपिंग तक साथ, राजस्थान के देवा डॉन का कुछ ऐसा था जलवा

कोटा : राजस्थान के देवा गुर्जर को डॉन वाली लाइफ स्टाइल (Deva Don News) काफी पसंद थी। उसके हिसाब से अपनी जिंदगी भी गुजार (Deva Don Life Style) रहा था। मगर सोमवार काफी भारी पड़ा और उसकी जान चली (Deva Don Murder Case) गई। डॉन देवा की 2 पत्नियां (Deva Don Wife) थी। दोनों से 9 बच्चे हैं। दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं। पर्व त्योहार से लेकर करवाचौथ और शॉपिंग से लेकर सब्जी की खरीदारी तक साथ-साथ करती थीं। देवा गुर्जर (Deva Gurjar) सोशल मीडिया (Deva Don Kota) पर भी काफी पॉपुलर था तो रिल्स बनाने के लिए अलग से कैमरामैन भी रखता था।

सोशल मीडिया का शौकिन देवा डॉन
कोटा का हिस्ट्रीशीटर देवा डॉन को अपराधियों ने घेरकर मौत के घाट उतार दिया। वर्चस्व की लड़ाई में मारे गए देवा गुर्जर की निजी और सोशल मीडिया जिंदगी काफी दिलचस्प थी। उसकी दो-दो बीवियां थीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी ऐक्टिव रहता था। करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। यही नहीं, देवा रेग्यूलर स्टंट से लेकर मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहता था। डॉन वाली लाइफस्टाइल और रूतबा उसे काफी भाता था।
देवा गुर्जर हत्याकांड: कोटा में दो जगह बिगड़े हालात, बोराबांस गांव में फूंकी बस, मुर्दाघर के पास पथराव-लाठीचार्ज
दो पत्नियों से देवा गुर्जर के नौ बच्चे

देवा गुर्जर को दोनों पत्नियों से कुल 9 बच्चे हैं। पहली पत्नी से आठ बेटियां हैं, जबकि दूसरी से एक बेटा है। दोनों पत्नियों काली बाई और इंदिरा बाई के साथ एक ही घर में देवा रहता था। पहली पत्नी से कोई लड़का नहीं होने की वजह से उसने दूसरी शादी की। जिससे एक लड़का है। पत्नियों के साथ के वीडियो और रील्स भी सोशल मीडिया पर अक्सर देवा शेयर करते रहता था। शॉपिंग से लेकर करवा चौथ पूजा के वीडियो भी देवा ने शेयर किया था। । देवा डॉन के नाम से सोशल मीडिया पर फैन पेज भी बना रखा था। वीडियो बनाने के लिए देवा अपने साथ कैमरामैन भी रखता था।
Deva Gurjar Murder: कोटा के देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन की हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने उतारा मौत के घाट
लेबर सप्लाई के झगड़े में गई जान
देवा गुर्जर उर्फ देवा डॉन पर कोटा के आरके पुरम थाने में कई केस दर्ज हैं। इनमें लूटपाट, अवैध वसूली और मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। चित्तौड़गढ़ के कई थानों में भी देवा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वैसे देवा ने एक सप्ताह पहले ही अपनी हत्या का अंदेशा जताया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरके पुरम थाने में शिकायत में देवा गुर्जर ने बताया था कि वो रावतभाटा प्लांट में लेबर सप्लाई का काम करता है। उसे 23 मार्च को आधा दर्जन लोगों ने मोबाइल पर कॉल कर प्लांट में ठेका ना लेने और जान से मारने की धमकी दी है। उसने इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मोबाइल फोन में होने की बात कही थी।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News