Delhi Winter Holidays | दिल्ली में नहीं बढ़ेंगी स्कूलों की छुट्टियां, सरकार ने वापस लिया आदेश, इन राज्य के बच्चों को मिली राहत | Navabharat (नवभारत) h3>
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में विंटर वैकेशंस यानी शीतकालीन छुट्टियां (
Winter Holidays) बढ़ाने से संबंधित अपना आदेश वापस ले लिया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने वाला पिछला आदेश गलती से जारी कर दिया गया था। इसे तुरंत वापस ले लिया गया है।Delhi govt withdraws order extending winter vacations in schools
Read @ANI Story | https://t.co/4ppcMk078G#Delhi #WinterVacations #DelhiGovernment pic.twitter.com/UTPoa3L2y3
— ANI Digital (@ani_digital) January 7, 2024
शीतलहर और कोहरे को देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने ठंड की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला किया था। शिक्षा निदेशालय (Directorate Of Education) के उस आदेश के मुताबिक, 10 जनवरी तक दिल्ली के सभी स्कूलों को बंद करने का जो फैसला लिया गया। अब इसी फैसले को वापस ले लिया गया है।
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है। शनिवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। सुबह से ही मौसम सर्द रहा। दोपहर में भी धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। वहीं शाम ढलते ही ठंड भी बढ़ गई। दिल्ली का मयूर विहार इलाका शनिवार को राजधानी में सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जाफरपुर में 14 डिग्री व नरेला, पालम, रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
#WATCH | The skyline over Delhi remains grey as a cold wave continues to grip the city.
(Drone visuals around Akshardham temple, shot at 8:15 am today) pic.twitter.com/v7bmHTHwto
— ANI (@ANI) January 7, 2024
यहां बंद रहेंगे स्कूल
यूपी: वहीं यूपी में भी हाड़कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड की मार को देखते हुए उत्तर भारत के कई शहरों में विंटर वैकेशंस बढ़ा दी गई है। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश (लखनऊ-नोएडा-प्रयागराज), मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ शहरों में भी ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है।
#WATCH | Uttar Pradesh | A layer of fog blankets Varanasi as a cold wave continues to grip the city. Visuals from Dashashwamedh Ghat. pic.twitter.com/H5BqB1pugP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 7, 2024
मध्य प्रदेश: एमपी के खरगोन में शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। नर्सरी क्लास से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के पहले संचालित नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी शासकीय, निजी और सीबीएसई स्कूलों के लिए 13 जनवरी तक ये आदेश लागू होगा।
यह भी पढ़ें
राजस्थान: राजस्थान के धौलपुर में भी ठंड चरम पर है. शेखावाटी इलाके में भी ठंड पड़ रही है। कई शहरों में कई दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। इस वजह से स्कूलों में दस जनवरी तक अवकाश बढ़ाया गया है। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 13 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
जम्मू: जम्मू में 12 जनवरी तक बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टी। बढ़ती ठंड को देखते हुए फैसला लिया गया है।