Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 6 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू के थपेड़ों के साथ 40 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान

108
Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 6 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू के थपेड़ों के साथ 40 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान

Delhi Weather Today: दिल्ली में अगले 6 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू के थपेड़ों के साथ 40 डिग्री से अधिक रहेगा तापमान

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में जारी भीषण गर्मी (Heat Wave in Delhi) और बढ़ने की संभावना है और कम से कम अगले 6 दिनों तक इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान बुधवार को 40 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार तक 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।

सफदरजंग वेधशाला को शहर का आधिकारिक मापक माना जाता है। आधार केंद्र में पिछले सप्ताह बुधवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। रिज, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौसम केंद्रों ने मंगलवार को लू दर्ज की और वहां अधिकतम तापमान क्रमशः 40.4 डिग्री सेल्सियस, 40.2 डिग्री सेल्सियस, 40.6 डिग्री सेल्सियस और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में गर्म मौसम की स्थिति ‘गंभीर’ हो गई है। अधिकारियों ने कहा, ‘अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की संभावना है।’

मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो, तो ‘लू’ घोषित की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तो ‘गंभीर’ लू घोषित की जाती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही बना रहेगा। इस दौरान दिल्‍ली-एनसीआर में तेज लू चलेगी। दिल्‍लीवालो को अभी बहुत सतर्क रहना होगा। दिल्‍ली के अलावा अन्‍य मैदानी राज्‍यों में बुरा हाल रहेगा।

40 डिग्री की टॉर्चर वाला पारा
मौसम विभाग ने इस साल मार्च-अप्रैल में ज्यादा गर्मी की चेतावनी जारी की थी। मार्च के मध्य से ही यहां तापमान बढ़ने लगा था। मार्च के आखिर में ही तापमान 40 के पार पहुंच गया था। लू चलने के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। अभी अगले 10 दिनों तक तो गर्मी के प्रकोप से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

सांकेतिक तस्वीर



Source link