Delhi Weather News : दिल्ली, नोएडा में बारिश और बूंदाबांदी, कब तक रहेगी ठंड की यह फुहार, जानें मौसम का पूरा हाल

131

Delhi Weather News : दिल्ली, नोएडा में बारिश और बूंदाबांदी, कब तक रहेगी ठंड की यह फुहार, जानें मौसम का पूरा हाल

नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को सुबह-सुबह हल्की बूंदाबादी से दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया। नोएडा में सुबह करीब 5 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे पहले एक दिन की राहत के बाद बुधवार को दिल्ली में पारा फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवाओं के कारण लू से राहत दो और दिनों तक रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 12 से 18 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव दिखेगा। इस बीच धूल भरी आंधी और बादल छाने की संभावना बनी हुई है।

मई-जून नहीं इस बार अप्रैल में चलेगी धूल भरी
सामान्य तौर पर धूल भरी आंधी मई और जून के महीने में देखने को मिलती थी। इस बार अप्रैल में यह स्थिति बन सकती है। इस स्थिति में तापमान भी कम रह सकता है। धूल भरी आंधी लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। हालांकि तेज हवा से प्रदूषण स्तर कम हो सकता है। सीनियर वेदर साइंटिस्ट आरके जेनामनी ने कहा कि गुरुवार और शुक्रवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, शनिवार को हीटवेव की वापसी हो सकती है।

Delhi Weather News : दिल्ली में पारा @44 डिग्रीः बुधवार को आएगा ठंडी हवा का झोंका, दिल्ली-NCR के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी जान लें
एक दो दिन छाएं रहेंगे बादल
गुरुवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि, तापमान में यह कमी महज गुरुवार को रहेगी। शुक्रवार को तापमान वापस 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 18 अप्रैल तक रोजाना बादल दिखेंगे। इन बादलों की वजह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान गिरेगा।

navbharat times -Delhi Weather News : दिल्ली में गर्मी से मिली राहत लेकिन लू की फिर होगी वापसी, जानें कितने डिग्री तक पहुंचेगा पारा
जम्मू-कश्मीर पहुंचा वेस्टर्न डिस्टरबेंस
स्काईमेट के अनुसार, पहला वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू-कश्मीर पहुंच चुका है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फैली एक ट्रफ रेखा के साथ इसका असर पंजाब और हरियाणा के उत्तरी भागों में दिख रहा है। दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस 17 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, यह राजधानी को अधिक प्रभावित नहीं करेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में गर्म हवाओं से फौरी तौर पर मुक्ति मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दो पश्चिमी विक्षोभ का असर है कि दिल्ली में बादल छाए हैं। बारिश या गरज के साथ बारिश होने के आसार नहीं हैं। हवा में थोड़ी ठंडक होगी। बाद में फिर से तापमान के साथ गर्मी में बढ़ोत्तरी होगी। लू चलने की आशंका रहेगी।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link