Delhi Weather News : अगले 4 दिन दिल्ली में लीजिए ठंडा ठंडा कूल कूल मौसम का मजा, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

140
Delhi Weather News : अगले 4 दिन दिल्ली में लीजिए ठंडा ठंडा कूल कूल मौसम का मजा, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Delhi Weather News : अगले 4 दिन दिल्ली में लीजिए ठंडा ठंडा कूल कूल मौसम का मजा, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शनिवार को जो हल्की बारिश के बाद गर्मी से जो राहत मिली है यह आगे भी जारी रहने वाली है। दिल्ली वालों के लिए अगले तीन-चार दिन बिल्कुल ठंडा-ठंडा, कूल-कूल रहने वाले हैं। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथी ही धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया है।

23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट
‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इससे दिल्ली और एनसीआर में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से पारा नियंत्रण में रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट में लोगों को सचेत किया जाता है। यह एक तरह से जस्ट वॉच सिग्नल होता है।

Delhi Weather Update: भीषण लू और गर्मी से बारिश की बूंदों ने दी राहत, जानिए आगे कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
इस वीक बढ़ेगा बूंदाबांदी का दौर
‘स्काईमेट वेदर’ के अनुसार, इस हफ्ते प्री मॉनसून एक्टिविटीज यानी बूंदाबांदी, तेज हवाएं थोड़ी अधिक चलेंगी। 22 मई से इनमें तेजी आएगी। यह 24 मई तक जारी रहेंगी। इसकी वजह से दिल्ली और एनसीआर के तापमान में बड़ी गिरावट आएगी। स्काइमेट से जुड़े वेदर साइंटिस्ट महेश पलावत ने कहा कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और कम दबाव की ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम राजस्थान और देश के पूर्वी हिस्से से गुजर रही है। इसके अलावा, क्षेत्र में नमी होती है और तापमान अधिक होता है। इस वजह से गरज वाले बादल बनते हैं, साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी होता है। पलावत ने कहा कि इन सभी कॉम्बिनेशन के कारण क्षेत्र में बारिश हो रही है। रविवार को भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि सोमवार को फिर बारिश होने की संभावना है।

दिल्‍ली को हफ्ते भर लू से राहत, केरल में दस्‍तक देने वाला है मॉनसून, मौसम की ताजा अपडेट जानिए
नोएडा : अगले तीन-चार दिन मौसम रहेगा सुहाना
नोएडा में शनिवार को बारिश और ग्रेटर नोएडा के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले पड़ने से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 3-4 दिन मौसम सुहाना बना रहेगा। हालांकि धूप की आवाजाही लगी रहेगी। इसके साथ ही बारिश, हल्की बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी आ सकती है। 19 मई वाला पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से थोड़ा आगे निकल गया है। इसके अलावा एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 23 और 24 तारीख को देखने को मिलेगा। मौसम शुष्क होने से प्रदूषण में इजाफा हो गया है।

Delhi Weather News : दिल्ली में 50 डिग्री के करीब तापमान पहुंचने की वजह क्या है? मौसम विभाग ने बताया

गुड़गांव में बूंदबांदी के साथ ही आंधी चलने का अनुमान
गुड़गांव में तेज हवा, गरज और बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ केंद्र की तरफ से अगले पांच दिन के पूर्वानुमान का बुलेटिन जारी किया गया। इसमें रविवार को ग्रीन अलर्ट रहेगा और तापमान 41 डिग्री के आसपास रहेगा। लेकिन 23 मई सोमवार को गुड़गांव समेत दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद आदि जिलों में गरज, चमक, तेज हवाएं, ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 मई को भी इसी तरह की स्थिति बनेगी।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link