Delhi Weather: दिल्ली में आज से बारिश और आंधी की संभावना, 15 से 20 जून के लिए येल्लो अलर्ट जारी

149
Delhi Weather: दिल्ली में आज से बारिश और आंधी की संभावना, 15 से 20 जून के लिए येल्लो अलर्ट जारी

Delhi Weather: दिल्ली में आज से बारिश और आंधी की संभावना, 15 से 20 जून के लिए येल्लो अलर्ट जारी

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीः सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजधानी को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। अब 18 से 20 जून तक मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। अगले 5 से 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास आ सकता है। हालांकि मंगलवार को भी राजधानी के तापमान में भारी गिरावट आई। तापमान 14 दिन बाद 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

मंगलवार को राजधानी में सुबह से ही बादल छाए रहे। इसकी वजह से धूप काफी हल्की हो गई। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं, न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री के आसपास रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 34 से 44 प्रतिशत रहा। हालांकि चौकाने वाली बात यह रही कि आमतौर पर राजधानी के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल मयूर विहार मंगलवार को सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान यहां 42.3 डिग्री रहा।

दिल्ली की गर्मी से बचने के लिए छुट्टियों में कहां जाएं… गोवा, शिमला या कश्मीर? प्लानिंग से पहले जान लें कहां कैसा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय आंधी और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। रात के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 से 20 जून के बीच आंधी और बारिश को लेकर येल्लो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। 16 जून को तापमान फिर 39 डिग्री पर आ जाएगा। 20 जून तक यह 35 डिग्री तक सिमट जाने की उम्मीद है। वहीं, 19 जून से न्यूनतम तापमान में भी राहत मिलेगी। यह 26 से 28 डिग्री पर सिमट सकता है।

स्काईमेट के अनुसार एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस 15 से 20 जून तक एक्टिव रहेगा। 15 जून से बारिश और आंधी में कुछ तेजी आएगी और 18 से 19 जून को यह सबसे अधिक हो सकती है। इसके बाद 20 और 21 जून को भी हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश की वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री-मॉनसून गतिविधियां दिखेंगी। तेज बारिश के साथ हवाएं चलेंगी। इसकी वजह से लोगों को पिछले एक हफ्ते से चल रही लू से राहत मिलेगी।

Weather in Delhi: हीट इंडेक्स की वजह से दिल्लीवालों को हो रहा भीषण गर्मी का अहसास, कैसे बनता है हीट इंडेक्स जानिए
येल्लो अलर्ट के मायने
मौसम विभाग ने 15 से 20 जून के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। येल्लो अलर्ट का मतलब यह है कि एजेंसियां इस दौरान अलर्ट रहें। नाउकास्ट (3 घंटे के पूर्वानुमान) को लेकर अपडेट रहें। टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखें। हलांकि इस अलर्ट में मौसम की बहुत तेज गतिविधियां नहीं होती, लेकिन कुछ इलाकों में आंधी-बारिश के असर हो सकते हैं। यह अलर्ट आंधी, बारिश, तेज हवा, शीत लहर, लू आदि के लिए जारी होते हैं।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link