Delhi Weather: दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से कब मिलेगी निजात? मौसम विभाग ने बता दी बारिश होने की तारीख h3>
नई दिल्ली: लगातार दूसरे दिन भी राजधानी लू का प्रभाव झेलती रही। गर्मी इस कदर बढ़ रही है कि दोपहर के समय हवा में नमी का स्तर घटकर 12 से 14 प्रतिशत तक सिमट रहा है। तेज धूप की वजह से लोगों को कूलर में पानी दिन में तीन से चार बार भरने पड़ रहे हैं। वहीं, एसी भी बहुत ज्यादा कूलिंग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को हफ्ते के पहले ही दिन 6 जून को लू झेलनी पड़ेगी। इसके बाद भी अधिकतम तामपान 9 जून तक 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
रविवार को भी 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया पारा
रविवार को राजधानी (सफदरजंग) का अधिकतम तामपान बढ़कर 44.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। वहीं, मंगेशपुर राजधानी में मौसम सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 47.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश का नौगांव सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री रहा, लेकिन इससे भी गर्म राजधानी का मंगेशपुर रहा। हवा में नमी का स्तर भी 14 से 58 प्रतिशत दर्ज हुआ। पालम में अधिकतम तापमान 44.5, रिज में 45.7, आया नगर में 44, जाफरपुर में 45.1, नजफगढ़ में 46.3, नोएडा में 44.9, पीतमपुरा में 46.2, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 46.6 डिग्री तापमान रहा। हवा में नमी का स्तर महज 14 से 58 प्रतिशत तक रहा।
लू के अलावा धूल भरी गर्म हवाएं चलने का अंदेशा
वहीं, कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री और इससे अधिक दर्ज हुआ। पालम में न्यूनतम तापमान 30.7, फरीदाबाद में 33.2, पीतमपुरा में 33.4 और सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आसमान साफ रहेगा। कुछ जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी। 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी गर्म हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।
आगे कैसे रहेगा मौसम
लोगों को हफ्ते के पहले ही दिन 6 जून को लू झेलनी पड़ेगी। इसके बाद भी अधिकतम तामपान 9 जून तक 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। यानी कुछ इलाकों में लू का प्रभाव भी बना रह सकता है। इसके बाद 10 जून से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। 10 जून को बादल देखने को मिलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून को शाम और रात के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 2 डिग्री तक गिरकर 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हवा में कम नमी को मायने
हवा में नमी अधिक हो तो चिपचिपी गर्मी परेशान करती है। इस चिपचिपी गर्मी में पसीना अधिक आता है और यह लोगों के शरीर में पानी की कमी की मुख्य वजह होती है। लेकिन यदि हवा में नमी कम हो, तो वह भी काफी अधिक खतरनाक होती है। कम नमी होने की वजह से हवा और गर्मी तेजी से जहां से भी नमी मिलती है उसे सोखते हैं। यानी हवा में नमी कम होते ही आपके शरीर में मौजूद पानी, पेड़ों की पत्तियों में मौजूद नमी सब गर्मी सोखती है। इसकी वजह से लू लगने की आशंका सबसे अधिक होती है। यह व्यक्ति को असहज महसूस करवाती है। 10 मिनट धूप में रहने पर व्यक्ति निढ़ाल महसूस करने लगता है।
धूप से बचने के लिए क्या करें
- सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
- बाहर निकलना पड़ रहा है तो अधिक देर तक धूप में रहने की बजाय बिल्डिंग के किनारे, पेड़ के नीचे छांव तलाशें
- बाहर निकल रहे हैं तो सिर को गमछे या टोपी से ढककर निकलें
- थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पीते रहें, इससे शरीर के अंदर का तापमान मेनटेन रहेगा
- धूप में बेहद ठंडी चीजों के सेवन से बचें, पहले से कटे पड़े फल आदि न खाएं
दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News