Delhi Weather | कोहरे ने छीनी रफ्तार, दिल्ली में 11 ट्रेनें लेट, कई उड़ाने रद्द, उत्तर भारत में भी जारी है कहर | Navabharat (नवभारत) h3>
नई दिल्ली: उत्तर भारत (North India) सहित पूरा दिल्ली इस वक्त अति घने कोहरे (Dense Fog) की चपेट में है। कई राज्यों में कोहरे का प्रकोप जारी है। इस बीच राजधानी में लोग शीतलहर (Cold Wave) से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में 21 जनवरी यानी आज सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।
#WATCH | A thin layer of fog grips the national capital amidst the cold wave.
(Visuals from Indira Gandhi International Airport, shot at 6.20 am ) https://t.co/HCxaAeUbxo pic.twitter.com/9FQ3lJVsHL
— ANI (@ANI) January 21, 2024
इस बीच आज यानी 21 जनवरी को देशभर से चलकर दिल्ली पहुंचने वाली 11 ट्रेनें लेट चल रही हैं। उधर, हवाई सेवा पर भी कोहरे का असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द की गई है।
11 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 21 January. pic.twitter.com/ik6mKAe6t4
— ANI (@ANI) January 21, 2024
उड़ानों में देरी
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर सुबह 3 बजे से ही शून्य दृश्यता दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह-सुबह कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर काफी असर पड़ा है।
#WATCH | Delhi | Passengers await the movement of their scheduled flights as several flights get delayed and a few get cancelled due to fog in several parts of the country.
(Visuals from Indira Gandhi International Airport.) pic.twitter.com/Yqdcp2FSP8
— ANI (@ANI) January 21, 2024
उत्तर भारत में कोहरे का कहर
बता दें कि राजधानी दिल्ली, यूपी और बिहार समेत अन्य राज्यों में भी घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही स्कूलों में छुट्टियों को भी बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
दिल्ली एनसीआर में कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है। यूपी और बिहार के अन्य कई जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH | People sit around the bonfire to keep themselves warm as the cold wave continues in Delhi.
(Visuals from Harish Chander Mathur Lane, shot at 04.00 am) pic.twitter.com/nDNqGkGqmM
— ANI (@ANI) January 21, 2024