Delhi Shobha Yatra | प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली में AAP की शोभा यात्रा, पार्टी के कई बड़े नेता होंगे शामिल | Navabharat (नवभारत)

13
Delhi Shobha Yatra  | प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली में AAP की शोभा यात्रा, पार्टी के कई बड़े नेता होंगे शामिल | Navabharat (नवभारत)

Delhi Shobha Yatra | प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली में AAP की शोभा यात्रा, पार्टी के कई बड़े नेता होंगे शामिल | Navabharat (नवभारत)

Loading

नई दिल्ली: सदियों से जिस पल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था आखिरकार वो घड़ी आ गई है। आज अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Lalla Pran Pratishtha) की जाएगी। जहां आज अयोध्या में तैयार हो चुके भव्य राम मंदिर का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) उद्घाटन करेंगे तो वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी दिल्ली में शोभा यात्रा का आयोजन करेगी। 

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार यानी 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के आयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड पाठ, शोभा यात्रा, आरती और भंडारे सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही पार्टी पूरे दिल्ली में भंडारे का आयोजन करेगी। 

दिल्ली में आयोजित होने वाली शोभा यात्रा पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा, ‘दिल्ली सरकार ने पहले ही कल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। मंदिरों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। AAP और हमारे विधायक कल भंडारा, शोभा यात्रा, सुंदरकाड का आयोजन करेंगे।’

दिल्ली में आधे दिन का अवकाश 

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सोमवार को आधे दिन की छुट्टी रहेगी। शिक्षा निदेशालय (डीओई) की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि शाम की पाली में चलने वाले स्कूलों में कक्षाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और सामान्य समय के अनुसार समाप्त होंगी, लेकिन शाम 5.30 बजे से ज्यादा नहीं।

यह भी पढ़ें

प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार अयोध्या 

राम मंदिर में सोमवार को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सज-धजकर तैयार है और इस बहु-प्रतीक्षित समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। यह मंदिर समारोह के अगले दिन ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।  

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News