Delhi Road Accident: कल्याणपुरी में तेज रफ्तार BMW ने ली व्यक्ति की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

171
Delhi Road Accident: कल्याणपुरी में  तेज रफ्तार BMW ने ली व्यक्ति की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Road Accident: कल्याणपुरी में तेज रफ्तार BMW ने ली व्यक्ति की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पूर्व कल्याणपुरी में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (BMW Car Accident) ने एक 36 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली वहीं दूसरा व्यक्ति इस हादसे में घायल बताया जा रहा है। कार चाल की पहचान कौशाम्बी निवासी 21 वर्षीय अश्विनी लाल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह अपने भाई के साथ इंदिरापुरम में रह रहा है और निजी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात 2 बजकर 46 मिनट पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस (Delhi Police Patrolling) को कल्याणपुरी के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के गेट नं 2 के पास भीड़ दिखाई दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि लोगों से पूछने पर पता चला कि सड़क पर पड़े दो व्यक्तियों को एक कार चालक ने ठोकर मार दी है। दोनों को जल्दी से अस्पताल ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया वहीं दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने आगे बताया कि हमें मृत व्यक्ति के पास से कुछ पेपर्स मिले जिसमें उनके घर का फोन नंबर लिखा था। हमने उस नंबर पर कॉल किया तो कोई प्रेमचंद नाम के व्यक्ति ने फोन उठाया। अधिकारी ने आगे बताया कि हमने उन्हें एक्सीडेंट की जानकारी दी जिसके बाद पता चला कि फोन उठाने वाला व्यक्ति पीड़ित का बेटा था। एक्सीडेंट में घायल अन्य व्यक्ति की पहचान 37 वर्षीय राहुल के नाम पर हुई है जो खिचड़ीपुर में किराए के मकान में रहता है।

पुलिस को घटनास्थल से क्या मिला
दिल्ली पुलिस को दुर्घटना स्थल से बीएमडब्ल्यू कार का नंबर प्लेट मिला है। इसके बाद कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन की टीम ने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स को लेकर रेकॉर्ड भी चेक किए। रेकॉर्ड चेक करने पर पता चला कि संबंधित गाड़ी गजियाबाद निवासी अश्विनी लाल के नाम पर रजिस्टर है। उक्त जानकारी पूर्वी दिल्ली की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने दी।

आरोपी ने क्या कहा
पुलिस ने मिली जानकारी की मदद से अश्विनी लाल को कौशांबी से ट्रैक किया जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पुलिस को घटना के दिन की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी कार से अपनी महिला मित्र को खिचड़ीपुर छोड़ने निकला था और अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से कार फुटपाथ पर चढ़ गी जिस कारण वहां सोए दो व्यक्ति हादसे का शिकार हो गए।

आरोपी लाल ने अपने बयान में आगे कहा कि उसने शराब नहीं पी थी लेकिन पुलिस अधिकारियों को उसके मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि यह भी साबित करने की कोशिश की जा रही है कि हादसे के वक्त गाड़ी लाल नहीं बल्कि उसकी दोस्त चला रही थी। दिल्ली पुलिस ने इसपर कहा कि हमें ड्राइविंग सीट पर महिला मित्र के होने के सबूत नहीं मिले हैं। हमें कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि कार की गति काफी तेज थी।



Source link