बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
देश

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 8 नए IPS अधिकारियों को पहली तैनाती, 10 ACP भी स्थानांतरित

राजधानी दिल्ली के पुलिस महकमे में एक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत 18 सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के तबादले कर दिए गए हैं। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि 2023 और 2024 बैच…

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 8 नए IPS अधिकारियों को पहली तैनाती, 10 ACP भी स्थानांतरित
(फोटो: IANS)

राजधानी दिल्ली के पुलिस महकमे में एक बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसके तहत 18 सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के तबादले कर दिए गए हैं। इस फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि 2023 और 2024 बैच के 8 युवा आईपीएस अधिकारियों को उनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली महत्वपूर्ण तैनाती मिली है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह आदेश दिल्ली पुलिस आयुक्त कार्यालय से तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन

पुलिस स्थापना बोर्ड की ओर से एसीपी/सीबी-I विक्रमजीत सिंह द्वारा जारी किए गए आदेश में इन युवा अधिकारियों को विभिन्न सब-डिवीजन में एसडीपीओ के तौर पर अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

8 युवा आईपीएस अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग

इस नई तैनाती में 2023 बैच के चार अधिकारी शामिल हैं। गौरव कुमार त्रिपाठी को एसडीपीओ/नंद नगरी, सिद्धार्थ सिंह को एसडीपीओ/लाजपत नगर, तेनजिन यांगकी को एसडीपीओ/कल्याण पुरी और श्रीकेश कुमार राय को एसडीपीओ/न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी बनाया गया है। इसी तरह, 2024 बैच से गौरव सिंह को एसडीपीओ/बवाना, हरनित सिंह सूदन को एसडीपीओ/डाबरी, कीर्ति यादव को एसडीपीओ/सीआर पार्क और विनोद कुमार मीना को एसडीपीओ/जहांगीर पुरी के पद पर नियुक्त किया गया है।

10 वरिष्ठ एसीपी भी बदले गए

इस पुनर्गठन में पहले से तैनात 10 एसीपी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। प्रमुख तबादलों में संजीव कुमार को एसडीपीओ/डाबरी से एसीपी/पीजी सेल/सीडी, सकरिया मिहिर प्रवीणभाई को एसडीपीओ/लाजपत नगर से एसीपी/ऑप्स/एसईडी और रवि शंकर को एसडीपीओ/न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से एसीपी/पीजी सेल/एनडीडी भेजा गया है।

अन्य अधिकारियों में अपूर्वा वर्मा को एसडीपीओ/सीआर पार्क से एसीपी/पीजी सेल/सीडी, जोगिंदर सिंह को एसडीपीओ/बवाना से एसीपी/ट्रैफिक और योगेन्द्र सिंह खोखर को एसडीपीओ/जहांगीर पुरी से एसीपी/पीजी सेल/एसईडी में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, विजय कुमार अब एसीपी/पीसीआर होंगे, पवन कुमार को एसडीपीओ/विवेक विहार की जिम्मेदारी मिली है, जबकि रितु राज और प्रदीप कुमार मीना को क्रमशः एसडीपीओ/पालम एयरपोर्ट और एसडीपीओ/हौज खास के पद पर भेजा गया है।

आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर अपनी नई तैनाती पर ज्वाइन करने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →