Delhi News | दिल्ली तक मणिपुर हिंसा की आग, मणिपुरी परिवार पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल | Navabharat (नवभारत)

14
Delhi News | दिल्ली तक मणिपुर हिंसा की आग, मणिपुरी परिवार पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल | Navabharat (नवभारत)

Delhi News | दिल्ली तक मणिपुर हिंसा की आग, मणिपुरी परिवार पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल | Navabharat (नवभारत)

Loading

नई दिल्ली: दक्षिणपूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके में मणिपुर के एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उसकी बहन पर लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने बताया कि वे मेइती समुदाय से हैं और उन्हें संदेह है कि उनके ‘प्रतिद्वंद्वी समूह’ के लोगों ने उनपर हमला किया।

मणिपुर में इस वर्ष से मेइती और आदिवासी कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष चल रहा है जिसके परिणामस्वरूप 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा भड़कने के बाद दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। पुलिस को पता चला कि पीड़ित, उसकी पत्नी और उसकी बहन बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार की दरमियानी रात एक दोस्त को घर छोड़ रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा,”रास्ते में एक महिला सहित तीन अज्ञात लोग उनसे मिले और उन्होंने पीड़ितों से मुनिरका के लिए उबर टैक्सी बुक करने में मदद करने के लिए कहा क्योंकि उनके फोन की बैटरी खत्म हो गई थी।”

उन्होंने बताया कि इस दौरान एक आरोपी ने व्यक्ति को गाली देना और अपमान करना शुरू कर दिया और उसकी पत्नी तथा बहन पर हमला किया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने कहा कि आरोपी ने उसकी बहन और पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की थी जिसका उसने विरोध किया था। आरोपी हिंसक हो गया और उसने कुछ और लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित, उसकी पत्नी और उसकी बहन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें

पुलिस ने कहा कि पीड़ितों ने कहा कि आरोपी व्यक्ति पूर्वोत्तर राज्य से संबंधित लग रहे थे और उन्हें संदेह है कि वे उनके ‘प्रतिद्वंद्वी समूह’ से थे। इसने बताया कि आश्रम के जीवन नगर निवासी पीड़ित एक निजी कंपनी में काम करता है और उसे घुटनों पर खरोंच, आंखों में लाली और सूजन तथा बायीं ओर माथे पर सूजन आई है।

दक्षिणपूर्व जिला के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि सनलाइट कॉलोनी पुलिस थाने में चोट पहुंचाने, दंगा करने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शुक्रवार तड़के ढाई बजे किलोकरी गांव से फोन आया और उन्हें बताया गया कि एक व्यक्ति को पीटा गया है जिसे अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दल इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। (एजेंसी)

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News