दिल्ली-एनसीआर: मौसम में हल्की ठंडक की दस्तक, हवा की गुणवत्ता फिर बिगड़ने की आशंका
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता…
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि न्यूनतम तापमान गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे सुबह और शाम को लोगों को हल्की ठंड का अनुभव होगा। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मौसमी बदलाव का असर हवा की गुणवत्ता पर भी पड़ने की आशंका है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 25 अक्टूबर को न्यूनतम पारा 18 डिग्री तक गिर सकता है। 26 और 27 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास स्थिर होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 60 से 90 प्रतिशत के बीच बने रहने की उम्मीद है।
कैसा है हवा का हाल?
तेज हवाओं ने प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार किया है, लेकिन सुबह के समय हल्का स्मॉग (धुंध) देखा जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है। पंजाबी बाग में AQI 247, जाफरपुर में 243, आर.के. पुरम में 240, रोहिणी में 232 और पूसा में 209 दर्ज किया गया। वहीं, ओखला फेज-2 (175), पटपड़गंज (194) और शादीपुर (170) में हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही।
एनसीआर के शहरों की स्थिति
दिल्ली से सटे शहरों में हवा की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। गाजियाबाद के गोविंदपुरम में AQI 281 तक पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। लोनी में भी AQI 262 दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 270 रहा, जबकि सेक्टर-125 में यह 212 था। विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में गिरावट और हवा की गति धीमी होने से प्रदूषण के कण वातावरण में ठहर सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में AQI और बढ़ सकता है।
इनपुट: IANS



