Delhi Liquor Scam | 'खाना समय पर दिया जाता, वह सामान्य जीवन जी रहे…', CM केजरीवाल के आरोपों को तिहाड़ जेल के DG ने किया खारिज | Navabharat (नवभारत)

7
Delhi Liquor Scam | 'खाना समय पर दिया जाता, वह सामान्य जीवन जी रहे…', CM केजरीवाल के आरोपों को तिहाड़ जेल के DG ने किया खारिज | Navabharat (नवभारत)

Delhi Liquor Scam | 'खाना समय पर दिया जाता, वह सामान्य जीवन जी रहे…', CM केजरीवाल के आरोपों को तिहाड़ जेल के DG ने किया खारिज | Navabharat (नवभारत)

संजय बेनीवाल और अरविंद केजरीवाल (सौजन्य: एक्स)

तिहाड़ जेल के महानिदेशक संजय बेनीवाल ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को सभी आरोपों ख़ारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह हर दूसरे कैदी की तरह सामान्य जीवन जी रहे हैं और उन्हें जेल में खाना भी समय पर दिया जा रहा है।

Loading

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले मामले (Delhi liquor scam case) में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सेहत को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने कई तरह के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद अब केजरीवाल के स्वास्थ्य पर तिहाड़ जेल के महानिदेशक (DG) संजय बेनीवाल (Sanjay Beniwal) ने बताया है कि वह हर दूसरे कैदी की तरह सामान्य जीवन जी रहे हैं। साथ ही उन्हें जेल में खाना भी समय पर दिया जा रहा है।

केजरीवाल के घर से आता है खाना

दरअसल, अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर उनकी पार्टी ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद तिहाड़ जेल के महानिदेशक (जेल) संजय बेनीवाल ने इस सभी आरोपों को ख़ारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि केजरीवाल को खाना भी उनके घर से ही आता है और उन्हें समय पर परोसा जाता है। साथ ही समय-समय पर उनकी सेहत की जांच भी की जाती है।

जेल में 900-1000 कैदी मधुमेह के शिकार

संजय बेनीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘खाना हमारे यहां समय पर दिया जाता है। अदालत आदेश के चलते इन्हें घर से खाना आता है। जिसकी जांच में 5 से 7 मिनट का समय लगता है। हमारे यहां लगभग 900-1000 कैदियों को मधुमेह है। हम जिनका प्रबंधन कर रहे हैं। मेरे लिए ये मुद्दे नहीं हैं। लेकिन अगर लोग राजनीति के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं, मुझे इसमें शामिल नहीं होना।’

हर किसी को कुछ न कुछ समस्या

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल के जेल अधीक्षक को लिखे पत्र पर संजय बेनीवाल ने कहा, ‘जेल में 20,000 लोग हैं, हर किसी के कुछ समस्याएं हैं। हमें उनके निवारण की भी व्यवस्था करनी होगी। हर जेल में एक विजिटिंग जज होते हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें, साफ़-सफ़ाई और कानूनी समाधान तक पहुंच आदि पर नजर रखते हैं। वे कैदियों की शिकायतें भी सुनते हैं।’

संजय बेनीवाल के बयान का ट्वीट

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने यह दावा किया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में मिल रहे घर के भोजन को रोककर उनकी जान लेने का ‘बड़ा षडयंत्र’ रचा जा रहा है। जिसके बाद ईडी ने एक अदालत में दावा किया था कि केजरीवाल ‘टाइप 2’ मधुमेह से पीड़ित होने के बावजूद वह हर दिन आम और मिठाई जैसे उच्च शर्करा वाले खाद्य पदार्थ खा रहे हैं, ताकि मेडिकल आधार पर उन्हें ज़मानत मिल सके।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News