Ranbir Kapoor से मिले धोखे पर Deepika का छलका था दर्द, कहा- मैंने कभी धोखा नहीं दिया

410
Ranbir Kapoor से मिले धोखे पर Deepika का छलका था दर्द, कहा- मैंने कभी धोखा नहीं दिया

नई दिल्लीः बॉलीवुड(Bollywood) की खूबसूरत हसीना दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक शानदार अदाकारा हैं. एक्टिंग के साथ-साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं. वैसे तो दीपिका अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ बेहद खुश हैं, लेकिन एक वक्त था जब उनका दिल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के प्यार में गिरफ्तार था. उस रिश्ते में उन्हें धोखा मिला जिसकी वजह से वो डिप्रेशन का शिकार तक हो गई थीं. इस बात का जिक्र दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था.

एक-दूसरे पर मरते थे दीपिका और रणबीर

साल 2008 में जब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)  ने एक साथ फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ (Bachna Ae Haseeno) में काम किया था उसी दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे. इतना ही नहीं दीपिका ने तो रणबीर के नाम के इनीशियल्स का टैटू भी बनवा लिया था जिसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्ते की बातें होने लगी थी लेकिन फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया. दीपिका रणबीर के ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस का भी दिल तोड़ दिया था.

जब प्यार में मिला था दीपिका को धोखा

दीपिका (Deepika Padukone)  ने बिना रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम लिए अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे लिए भावनाएं अहम हैं. मैं जब भी किसी के साथ रिश्ते में रही, कभी धोखा नहीं दिया, न ही बातें छुपाई है. उसके बाद भी कोई मुझे धोखा देता हैं तो मैं उस इंसान के साथ रिलेशनशिप में कैसे रह सकती हूं. ऐसे इंसान के साथ रहने से अच्छा है मैं सिंगल रहूं.’

रणबीर ने तोड़ा था दीपिका का यकीन

दीपिका (Deepika Padukone) ने आगे बताया, ‘उस समय मैं बहुत बेवकूफ थी. रंगे हाथों पकड़ने के बाद भी मैंने उसे एक और मौका दिया. उस वक्त मेरे अंदर बहुत ही बातें चल रही थी. जब उसने पहली बार मुझे धोखा दिया तो मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद हमारे रिश्ते में ही कोई कमी है लेकिन मैं गलत थी. धोखा देना किसी की फितरत हो तो वो यही करेगा. धोखा किसी भी मजबूत रिश्ते को खत्म कर देता है. जब आपको रिलेशनशिप में धोखा मिलता है तो इज्जत चली जाती है, यकीन खत्म हो जाता है.’

यही भी पढ़ेंः जानिए कैसे देखें उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री आवास योजना की लिस्ट?

Source link