सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

इस मामले में दीपिका पादुकोण नें शाहरुख ख़ान को पीछे छोड़ दिया है

कहते है की शादी के बाद बॉलिवुड के कई सितारों का सितारा डूबने लगता है। लेकिन इस मामले में दीपिका पादुकोण अलग़ ही नज़र आ रही है।

इस मामले में दीपिका पादुकोण नें शाहरुख ख़ान को पीछे छोड़ दिया है
कहते है की शादी के बाद बॉलिवुड के कई सितारों का सितारा डूबने लगता है। लेकिन इस मामले में दीपिका पादुकोण अलग़ ही नज़र आ रही है। दीपिका पादुकोण नें शादी के बाद फोब्स की लिस्ट में भी काफी अच्छी पोजिशन पर नजर आई थीं, अब उनकी सफलता को लेकर एक नई खबर सामने आई है. दीपिका ने हाल ही में एशिया की सबसे सेक्सीएस्ट वूमन होने का खिताब हासिल किया तो अब उन्होंने अपने डेब्यू फिल्म के स्टार शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है। deepika padukone jumped shah rukh khan in 2018 top star of the movie imdb 2 फिल्म वेबसाइट आईएमडीबी के अनुसार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2018 में केवल एक फिल्म करने के बावजूद भारतीय सिनेमा के शीर्ष स्टार के तौर पर फिल्म 'ओम शांति ओम' के अपने सह-कलाकार शाहरुख खान को पछाड़ दिया है. एक बयान के अनुसार, आईएमडीबी ने मंगलवार को भारतीय सिनेमा के शीर्ष 10 सितारों की सूची जारी की. यह सूची आईएमडीबी प्रो स्टार मीटर रैंकिंग का प्रयोग कर जारी की गई, जो कि इस मंच पर 25 करोड़ के मासिक विजिटर्स के वास्तविक पेज व्यूज पर आधारित है। ये सितारे भी है लिस्ट में इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके बाद आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, कैटरीना कैफ, कुब्रा सैत, इरफान खान, राधिका आप्टे और अक्षय कुमार का नाम भी इसमें शामिल हैं. deepika padukone jumped shah rukh khan in 2018 top star of the movie imdb 3 आईएमडीबी की अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख नेहा गुरेजा ने कहा, "इस वर्ष की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वह भारतीय सिनेमा के शीर्ष स्टार की सूची में पहले स्थान पर हैं।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →