नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोमवार को कथित तौर पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के साथ अपनी नई फिल्म ‘पठान’ (Pathan) की शूटिंग शुरू कर दी है. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संकेत दिया है कि उन्होंने नई शुरुआत कर दी है, जिसके बाद दीपिका के प्रशंसक पूरा विवरण जानने को इच्छुक हैं.
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘शुभ आरंभ.’ अभिनेत्री का पोस्ट देख उनके प्रशंसकों ने अपने रिएक्शन्स दिए. एक यूजर ने लिखा, ‘शाहरुख और दीपिका (Deepika Padukone) को पर्दे पर एक साथ देखना का इंतजार नहीं हो रहा.’ एक अन्य ने लिखा, ‘ऑल द बेस्ट फॉर न्यू फिल्म.’
बता दें, करीब 8 महीने बाद दीपिका (Deepika Padukone) फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रही है. लॉकडाउन से पहले शूटिंग पर रोक लग चुकी थी और तब से एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहीं. यही नहीं, बॉलीवुड में ड्रग्स से जुड़े मामले में NCB ने दीपिका पादुकोण को तलब किया था और करीब तीन से चार घंटे तक उनसे पूछताछ हुई थी.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कुछ समय पहले तक सकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म को खत्म करने में जुटी हुई थीं. फिल्म ‘पठान’ में जहां शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक्शन अवतार में दिखेंगे, वहीं जॉन अब्राहम खलनायक का किरदार निभाएंगे. यशराज बैनर फिल्म ‘पठान’ को बड़े स्तर पर शूट करने की प्लानिंग कर रहा है, जिस कारण आदित्य चोपड़ा ने इतने बड़े दो अभिनेताओं को साइन किया है.
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने करियर की शुरुआत भी शाहरु खान के साथ ही की थी. चेन्नई एक्सप्रेस में दोनों साथ नजर आए थे. अब एक बार फिर दोनों साथ काम करेंगे.
ये भी पढ़ें: Alia Bhatt की फोटो पर बिग बी बोले, मेरी ये बात कई लेडीज को उदास कर देगी

