DCW vs MIW live match score : विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका, शेफाली वर्मा हुईं क्लीन बोल्ड
WPL 2023 Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women Live Score Update : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मुकाबला गुरुवार (9 मार्च) को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है। मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अविजित रही हैं। दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव करके मिन्नू मणि को अंतिम एकादश में शामिल किया है। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली और मुंबई की टीमों ने अब तक दो-दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में विपक्षी टीम को करारी मात दी है। ऐसे में गुरुवार को होने जा रहे इस मैच में फैंस को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
दिल्ली और मुंबई की टीम पहली बार टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। दिल्ली ने इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रन और यूपी वॉरियर्स को 42 रन से हराया। वहीं मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पहले ही मैच में 143 रनों से करारी शिकस्त दी थी, जबकि दूसरे मैच में बैंगलोर को 9 विकेट से हराया।
Delhi Capitals Women vs Mumbai Indians Women live cricket score
Delhi Capitals Women – 8/1 (2)
7:40 PM शेफाली वर्मा के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। इसाक ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
7:33 PM दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत के लिए मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं।
7:21 PM दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने अपनी टीम में एक बदलाव करके मिन्नू मणि को अंतिम एकादश में शामिल किया है। मुंबई ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
7:06 PM दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स महिला (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मरिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्रकार, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
7:01 PM मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
6:55 PM हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस विमेंस प्रीमियर लीग में दो मैचों में 4 अंक के साथ बेहतर रन रेट के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मेन लैनिंग के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स का भी प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम दो मैचों में 4 अंक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है।
6:47 PM नमस्कार! महिला प्रीमियर लीग 2023 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई और दिल्ली के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है।