DC vs SRH live score IPL 2023 : पहले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, कप्तान डेविड वॉर्नर हुए क्लीन बोल्ड h3>
DC vs SRH live match Online : दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 40वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन की दमदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए हैं। हैदराबाद के लिए अभिषेक ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज मिचेल मार्श रहे। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल त्रिपाठी ने 6 गेंद में 10 रन बनाए। कप्तान एडन मार्करम भी सस्ते में आउट हुए। उन्होंने धीमी पारी खेलते हुए 13 गेंद में 8 रन बनाए। हैरी ब्रुक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। दोनों को मिचेल मार्श ने पवेलियन भेजा। इसके बाद अभिषेक शर्मा 36 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। अब्दुल समद 21 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनरिक क्लासेन 27 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
DC vs SRH IPL 2023 Match LIVE Scorecard
Delhi Capitals vs Sunrisers Hyderabad Match LIVE Hindi Commentary
Sunrisers Hyderabad – 197/6 (20)
Delhi Capitals – 7/1 (1)
9:32 PM DC vs SRH Live score : खाता भी नहीं खोल सके वॉर्नर
दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
9:22 PM DC vs SRH live : दिल्ली कैपिटल्स को मिला 198 रनों का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 197 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 67 और हेनरिक क्लासेन ने नाबाद 53 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिशेल मार्श ने चार ओवर में 27 रन देकर चार विकेट लिये।
9:16 PM DC vs SRH IPL 2023 : हैदराबाद ने बनाए 197 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए हैं।
9:08 PM DC vs SRH Live score : क्लासेन फिफ्टी के करीब
हेनरिक क्लासेन एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। क्लासेन ने 23 गेंद में 44 रन बना लिए हैं।
8:56 PM DC vs SRH live : अब्दुल समद लौटे पवेलियन
अब्दुल समद 21 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने क्लासेन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 33 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। मार्श ने उन्हें आउट किया, मिचेल का मैच में ये चौथा विकेट है।
8:47 PM DC vs SRH IPL 2023 : समद और क्लासेन क्रीज पर
हैदराबाद ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं। अब्दुल समद 14 गेंद में 19 रन और क्लासेन 14 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:36 PM DC vs SRH Live score : सनराइजर्स की आधी टीम पवेलियन लौटी
दिल्ली के खिलाफ अभिषेक शर्मा एक शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। अभिषेक ने 36 गेंद में 67 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया।
8:27 PM DC vs SRH live : मार्श ने एक ओवर में झटके दो विकेट
मिचेल मार्श ने 10वें ओवर में हैदराबाद के दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने मार्करम को आउट किया और फिर चौथी गेंद पर हैरी ब्रुक भी कैच आउट हो गए।
8:21 PM DC vs SRH IPL 2023 : हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा
कप्तान एडन मार्करम धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में उनके बल्ले से रन निकल रहे थे। वह 13 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। मार्श ने मैच में दो विकेट लिए।
8:10 PM DC vs SRH Live score : अभिषेक शर्मा ने लगाई दमदार फिफ्टी
स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 25 गेंद में 50 रन पूरे कर लिए हैं। हैदराबाद ने 7 ओवर में दो विकेट खोकर 71 रन बना लिए हैं। कप्तान एडन मार्करम 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:04 PM DC vs SRH live : पावरप्ले में हैदराबाद ने बनाए 62 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बावजूद अच्छी गति से रन बनाए हैं। टीम ने 6 ओवर में दो विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। अभिषेक 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:56 PM DC vs SRH IPL 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरा विकेट गिरा
हैदराबाद को राहुल त्रिपाठी के रूप में दूसरा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 6 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल मार्श ने उन्हें आउट किया।
7:45 PM DC vs SRH Live score : मयंक अग्रवाल हुए आउट
सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। मयंक 6 गेंद में 5 रन बनाए। ईशांत शर्मा ने उन्हें कैच आउट करवाया।
7:32 PM IPL live score DC vs SRH : सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत के लिए क्रीज पर उतर चुके हैं।
7:10 PM DC vs SRH live : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्खिया, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक
7:02 PM DC vs SRH IPL 2023 : सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
6:52 PM DC vs SRH Live score हैदराबाद के बल्लेबाजों ने किया निराश
सनराइजर्स की टीम पिछले मुकाबले के ज्यादातर समय तब मैच को जीतने की स्थिति में थी। टीम को हालांकि धीमी शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा। आईपीएल में अपने पहले शतक के बाद हैरी ब्रुक पावरप्ले में रन बनाने में संघर्ष करते दिखे है। मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है।
6:43 PM IPL live score DC vs SRH : बल्लेबाजी कमजोर कड़ी
दिल्ली की टीम के लिए परेशानी का सबसे उसकी बल्लेबाजी है। पिछले मुकाबले में टीम ने 62 रन पर पांच विकेट गंवा दिया था। मनीष पांडे और अक्षर पटेल की संयमित बल्लेबाजी से दिल्ली ने 20 ओवर में 128 रन बनाये थे। वॉर्नर ने ज्यादातर मैचों में टीम की बल्लेबाजी का बोझ उठाया है लेकिन दूसरे छोर से अच्छा साथ नहीं मिलने के कारण वह खुल कर नहीं खेल पा रहे हैं।
6:32 PM DC vs SRH live : दिल्ली के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया था। अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी ने हैदराबाद के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाया और फिर आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने शानदार तरीके से 12 रन का बचाव किया। इस मुकाबले में इशांत शर्मा और एनरिच नोर्किया ने भी प्रभावित किया।
6:24 PM DC vs SRH IPL 2023 : टीमें इस प्रकार हैं-
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश धुल।
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसीन और अनमोलप्रीत सिंह।
6:15 PM DC vs SRH Live score : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन जारी है। आईपीएल 2023 का 40वां मुकाबला दिल्ली कैपिट्ल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली में शनिवार को खेला जाएगा। दिल्ली और हैदराबाद के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।