DC vs MI Live Score IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स का पचासा कंप्लीट, क्रीज पर वॉर्नर और मनीष

17
DC vs MI Live Score IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स का पचासा कंप्लीट, क्रीज पर वॉर्नर और मनीष


DC vs MI Live Score IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स का पचासा कंप्लीट, क्रीज पर वॉर्नर और मनीष

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Live Score Updates: आज आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) की टक्कर हो रही है। दोनों टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडयम में आमने-सामने हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। डीसी का टूर्नामेंट में यह चौथा और एमआई का तीसरा मुकाबला है। वॉर्नर ब्रिगेड और रोहित पलटन का मौजूदा सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खुला है। हालांकि, मंगलवार को दोनों में से एक टीम 2 अंक हासिल करने में कामयाब होगी। दिल्ली को अब तक लखनऊ, गुजरात और राजस्थान के हाथों शिकस्त मिली है जबकि मुंबई को बैंगलोर और चेन्नई के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा है। बता दें कि दिल्ली और मुंबई की आईपीएल में कुल 32 मर्तबा भिड़ंत हुई है। मुंबई को 17 और दिल्ली को 15 बार  जीत नसीब हुई है।

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Live Cricket Score

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Live Hindi Commentary

DC 51/1 (6 ओवर)*

7:45 PM दिल्ली का पावरप्ले में पचासा कंप्लीट हो गया है। वॉर्नर 18 और मनीष 17 रन बनाकर क्रजी पर हैं। ऋतिक ने छठे ओवर में 9 रन खर्च किए। 

7:45 PM दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा है। शॉ एक बार फिर बल्ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे। उन्हें स्पिनर ऋतिक शौकीन ने चौथे ओव की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। शॉ ने 10 गेंदों में 3 चौकों के जरिए 15 रन बनाए। वॉर्नर 17 और मनीष पांडे 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

7:35 PM दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी के लिए आए हैं। मुंबई के लिए पहला ओवर जेसन बेहरेनडॉर्फ ने डाला और 7 रन खर्च किए। शॉ ने एक चौके समेत 5 और वॉर्नर ने 2 रन जुटाए।

7:25 PM मुंबई ने ट्रिस्टन स्टब्स के स्थआन पर राइली मेरेडिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। यश धुल दिल्ली की ओर से डेब्यू करेंगे। जीसी ने राइली रोसौ की जगह मुस्ताफिजुर रहमान को मौका दिया है।

7:10 PM दिल्ली-मुंबई की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, एक्सर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राइली मेरेडिथ।

7:00 PM मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को बैटिंग का न्यौता दिया है। टॉस के बाद रोहित ने कहा कि हम बॉलिंग करेंगे। हमने शुरुआती दो मैचों में पहले बैटिंग की, जिसमें नतीजा हमारे मुताबिक नहीं रहा। 

पिच ड्राई दिख रही है और शायद कुछ टर्न ले सकता है। आज रात ओस भी फैक्टर हो सकती है।

6:50 PM दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ आईपीएल में 200 चौकों का आंकड़ा छूने के नजदीक हैं। उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए पांच चौकों की जरूरत है।

6:40 PM दिल्ली-मुंबई की संभालित प्लेइंग-11

डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे/पृथ्वी शॉ, राइली रोसौ, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ललित यादव, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय

6:30 PM दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड 

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, फिलिप सॉल्ट, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया, खलील अहमद, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, रिले रोसौव, रिपल पटेल, यश धुल, अभिषेक पोरेल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, प्रवीण दुबे, मुकेश कुमार, विक्की ओस्तवाल।

6:25 PM मुंबई कैपिटल्स स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, अरशद खान, डेवॉल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा , संदीप वारियर, जोफ़्रा आर्चर, विष्णु विनोद, रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, आकाश मधवाल, डुआन जानसेन, राघव गोयल, अर्जुन तेंदुलकर।

6:20 PM नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला जा रहा है। डीसी और एमआई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।



Source link