DC vs LSG Live Cricket Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव मैच

143
DC vs LSG Live Cricket Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव मैच


DC vs LSG Live Cricket Streaming: जानें कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव मैच

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 के अपने आगामी मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगे। दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते और 4 हारे हैं। उसके पास 8 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। उसके 12 अंक हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों टीमों ने टूर्नामेंट का 15वां मैच खेला था, जब लखनऊ सुपर जायंट्स 6 विकेट से चैंपियन बनकर उभरा था। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो ये तरीका जान लीजिए, जिससे आप मैच का लुत्फ उठा पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

आईपीएल 2022 मैच दिल्ली कैपिटल बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स किस समय शुरू होता है?

आईपीएल 2022 मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार (1 मई) को दोपहर 3:30 बजे IST से शुरू होगा। DC बनाम KKR के लिए टॉस 3:00 PM IST पर होगा।

संबंधित खबरें

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 मैच का लाइव कवरेज कहां और कैसे देखें?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों – स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर किया जाएगा।

 

ईशान किशन ने IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत पर कहा- यह समय एक-दूसरे के साथ खड़े रहने का है

 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? 

आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर IPL 2022 के दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग  डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। वहीं, अगर लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा, जहां आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग DC vs LSG मैच की देख पाएंगे। इसके अलावा अगर दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें आपको पढ़नी हैं तो फिर आप livehindustan.com के IPL सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं। 



Source link