DARBHANGA AIIMS: कब शुरू होगा दरभंगा एम्स का काम, नीतीश के खास मंत्री संजय झा ने बताया h3>
ऐप पर पढ़ें
DARBHANGA AIIMS: जल संसाधन व सूचना जनसंपर्क मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते संजय कुमार झा ने कहा है कि दरभंगा में एम्स के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने शोभन-एकमी बाईपास के निकट निशुल्क जमीन दी है। आवंटित भूमि पर केंद्र सरकार से सकारात्मक उत्तर मिलते ही मिट्टी भराई का काम शुरू हो जाएगा। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण दरभंगा एम्स का काम फिलहाल बंद है। पहले इसके लिए डीएमसीएच परिसर में जमीन का आवंटन किया गया था। बाद में बिहार सरकार ने अपना फैसला बदल दिया।
मंत्री संजय झा ने कहा कि भाजपा के कुछ लोग यह कहकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं कि केंद्र सरकार आवंटित भूमि पर एम्स निर्माण के लिए तैयार है। भाजपा को जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। धरना किसके खिलाफ दे रहे हैं, बिहार सरकार तो तैयार ही है। केन्द्र से चिट्ठी ले आएं।
मंत्री संजय झा जदयू कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंजीनियर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोभन-एकमी बाईपास के निकट चिह्नित भूमि का खुद स्थल पर जाकर मुआयना करने और गहन समीक्षा के बाद ही उसकी स्वीकृति दी। बिहार सरकार मुफ्त जमीन देने के साथ-साथ उसमें मिट्टी भराई, समतलीकरण तथा चहारदीवारी निर्माण के लिए 309 करोड़ से अधिक रुपये कैबिनेट से मंजूर कर कार्य का टेंडर जारी कर चुकी है। दिल्ली से आई केंद्र की टीम ने आवंटित जमीन का मुआयना करने के बाद कहा था कि जमीन एम्स के लिए उपयुक्त है। बाद में पता नहीं क्या हुआ कि केंद्र सरकार आवंटित भूमि को अनुपयुक्त बताते हुए, वहां निर्माण कराने से मुकर गई।
इंडिया गठबंधन के शिल्पकार हैं नीतीश कुमार
संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी पद की कोई लालसा नहीं है। जहां तक योग्यता की बात है तो उन्होंने अपनी काबिलीयत पर आर्थिक रूप से पिछड़े बिहार को विकास के मुहाने पर खड़ा किया है। इंडिया गठबंधन के वे शिल्पकार हैं। इसके निर्माण में उनकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
पत्रकारों ने मंत्री से गिरिराज सिंह के बयान पर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि जदयू जाति व धर्म की राजनीति नहीं करता। संजय झा ने मनोज झा के बयान पर पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को को सोच-समझकर बोलना चाहिए। उनकी बातों पर सब लोग नजर रखते हैं और बड़ा संदेश जाता है।
मुख्यमंत्री के बेहद खास हैं संजय झा
शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री संजय झा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पार्टी कार्यालय जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचाया। सीएम बाहर से ही वापस लौट गये। उनके आने की सूचना से ही पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता और सुरक्षा बल के जवान सतर्क हो गए। मंत्री झा ने विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान किया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News