बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

भंसाली की पद्मावती पर चलेगी कैंची!

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती वैसे तो तैयार हो चुकी है, लेकिन भंसाली को झटका लगने वाला है, क्योंकि सूत्रों की माने तो भंसाली की पद्मावती पर कैची चलने की…

भंसाली की पद्मावती पर चलेगी कैंची!
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती वैसे तो तैयार हो चुकी है, लेकिन भंसाली को झटका लगने वाला है, क्योंकि सूत्रों की माने तो भंसाली की पद्मावती पर कैची चलने की बात हो रही है। आइये खबर पर एक नजर डालते है.... संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, लेकिन इस फिल्म के कुछ हिस्से पर चलेगी कैची। ये कैंची कोई और नहीं बल्कि खुद भंसाली चलाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर भंसाली अपनी ही फिल्म पर कैंची चलाने की बात क्यों कर रहे है, तो चलिए आपको बताते है कि इसके पीछे की कहानी क्या है? hytg तो ये है मांजरा..... आपको बता दें कि जब पद्मावती फिल्म फाइनल कट के साथ तैयार हुई तब इसका रनिंग टाइम 210 मिनट हो रहा है, जिसे देखकर भंसाली और उनकी टीम को लग रहा है यह रनिंग टाइम काफी ज्यादा है। जिसके बाद पूरी टीम ने आपस में सलाह करते हुए ये फैसला लिया कि फिल्म के कुछ हिस्सों को कम कर दिया जाए, वरना लोगों को बोरियत महसूस होगी। भंसाली कैंची चलाते समय रखेंगे ध्यान.... आपको बता दें कि पद्मावती पर कैंची चलाते समय भंसाली ध्यान रखेंगे कि कोई ऐसा रोल न कटे जिसकी वजह से फिल्म अधूरी अधूरी सी लगे।    
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →