Petrol Diesel Price: फिर चढ़ने लगा कच्चे तेल का बाजार, यहां आज कोई बदलाव नहीं
हाइलाइट्स:
- आज पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं
- कल ही पेट्रोल की कीमत में हुई थी प्रति लीटर 27 पैसे की बढ़ोतरी
- कल डीजल की कीमत में भी हुई थी 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर आने लगी तेजी
नई दिल्ली
कच्चे तेल के बाजार (Crude Oil Market) में पिछले चार सप्ताह से तेजी दर्ज की जा रही है। हालांकि इस सप्ताह बुधवार और गुरुवार को इसमें नरमी दर्ज की गई थी। लेकिन शुक्रवार को यह फिर चढ़ कर बंद हुआ। हालांकि घरेलू बाजार (Domestic Market) में आज पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैसे भी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में कल ही आम आदमी का पेट्रोल 105 रुपये के स्तर को भी पार कर गया था। वहीं खास आदमी का पेट्रोल मतलब प्रीमियम पेट्रेाल (XP) का कल का रेट 108.67 रुपये प्रति लीटर था। दिल्ली के बाजार में शनिवार को पेट्रोल 96.93 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
27 दिनों में ही 6.61 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
ऐसा देखा गया है कि अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर कर, 27 दिनों में ही पेट्रोल 6.61 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें: Indian Railway News: इसी महीने 660 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
27 दिन में 6.91 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 27 दिनों में ही डीजल का दाम 6.91 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 96.93 | 87.69 |
मुंबई | 103.08 | 95.14 |
चेन्नै | 98.14 | 92.31 |
कोलकाता | 96.84 | 90.54 |
भोपाल | 105.13 | 96.35 |
रांची | 92.91 | 92.57 |
बेंगलुरु | 100.17 | 92.97 |
पटना | 99.00 | 93.01 |
चंडीगढ़ | 93.22 | 87.34 |
लखनऊ | 94.14 | 88.10 |
(स्रोत- IOC SMS)
इस सप्ताह भी चढ़ कर ही बंद हुआ
यह लगातार चौथा सप्ताह है, जबकि कच्चे तेल का बाजार (Crude Oil Market) चढ़ कर बंद हुआ। इस सप्ताह बुधवार और गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) में थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन मांग की वजह से शुक्रवार को फिर से बाजार चढ़ गया। अमेरिकी बाजार में कल कारोबार के बंद होते समय ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.43 डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर 73.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.60 डॉलर बढ़ कर 71.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें: LPG Booking Through Missed Call and WhatsApp: मिस्ड कॉल और वॉट्सऐप से भी बुक हो जाता है एलपीजी सिलेंडर, नोट कर लें ये फोन नंबर
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
घर बैठे LPG सिलेंडर बुक करने के तरीके
यह भी पढ़ें: पतंजलि Divya Arjunarishta दवा के फायदे और नुकसान क्या हैं ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.