बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या मोटे लोगों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहा है कोरोना वायरस?

कोरोना वायरस की तबाही से पूरी दुनिया दहल उठी है. कोरोना वायरस से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को 14 दिन आइसोलेशन में रहने की सलाह दे रहे हैं.

क्या मोटे लोगों के लिए जानलेवा सिद्ध हो रहा है कोरोना वायरस?

कोरोना वायरस की तबाही से पूरी दुनिया दहल उठी है. कोरोना वायरस से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को 14 दिन आइसोलेशन में रहने की सलाह दे रहे हैं. वहीं, एक नए शोध में पता चला है कि मोटापे से ग्रस्त लोगों को आइसोलेशन में इतने दिन रखना काफी नहीं है।

विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में आतंक के तरह फैलता जा रहा है। इस कहर को कम करने के लिए पूरे देशभर में लॉकडाउन के निर्देश जारी है। देश में बड़े स्तर पर कोरोना की टेस्टिंग जारी है। कोरोना के सन्दर्भ में शोध भी जोरों पर है ,हालही में एक शोध सामने आया है जिसके मुताबिक मोटापे से ग्रस्त लोगों को आइसोलेशन कि अवधि बढ़ाने की आवश्कता है।

shutterstock coronavirustest 17132629506 5

इटली में शोधकर्ताओं के अनुसार मोटापे से पीड़ित लोगों को जहां 14 दिनों के लिए क्वारनटीन में रखा जा रहा था। वही अब 28 दिन यानी दोगुने वक्त के लिए क्वारनटीन रहने की सलाह दी गई है। इनफ्लूएंजा इंफेक्शन पर हुए एक शोध की तर्ज पर वैज्ञानिकों ने ऐसी राय व्यक्त की है। साथ ही एक और शोध सामने आया है जिसके अनुसार जो लोग मोटापे के शिकार थे और जिनका बॉडी-मास इंडेक्स 30 से ऊपर था, उनमें 33 फ़ीसदी मृत्यु दर ज़्यादा है।

91015223 obese pa

जितना ज्यादा मोटापा होगा उतना कोरोना का परिणाम अधिक हो सकता है। शरीर में ज्यादा चर्बी होने से उतने ही कम आप फिट होंगे। इससे फेफडों की क्षमता पर असर पड़ता है। इससे आपके रक्त तक ऑक्सिजन पहुँचने में काफी दिक्क़त होती है और फिर इससे रक्त के प्रवाह और दिल पर असर पड़ता है। कोरोना जैसे संक्रमण के दौरान यह ख़तरनाक हो सकता है। मोटापा इम्यून सिस्टम पर भी काफी असर डालता है और कोरोना जैसे घातक वायरस से लड़ने के लिए इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होना काफी जरुरी है।

यह भी पढ़ें : जानिए यूरिक एसिड के बढ़ने से कैसे रोका जाए तथा बढ़ने पर इसका उपचार?

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →