कांग्रेस को नहीं एग्जिट पोल पर भरोसा, बोली- झूठे हैं सर्वे, असम में जीतेंगे 101 सीटें

307
कांग्रेस को नहीं एग्जिट पोल पर भरोसा, बोली- झूठे हैं सर्वे, असम में जीतेंगे 101 सीटें

कांग्रेस को नहीं एग्जिट पोल पर भरोसा, बोली- झूठे हैं सर्वे, असम में जीतेंगे 101 सीटें

असम में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर कल विभिन्न सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। लगभग सभी सर्वे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में वापसी करती हुई दिख रही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। असम कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा इसे झूठा करार दिया है।

उन्होंने कहा, ‘एग्जिट पोल झूठे होते हैं। 48 घंटे में रिजल्ट आ जाएगा और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। कांग्रेस के साथ महाजोत असम में सरकार बनाएगी। हम 101 सीटों के नजदीक पहुंचने वाले हैं। आज ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है, रिजल्ट परसो आ जाएंगे।’

असम में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी या फिर कांग्रेस कुछ कमाल करेगी, इसका आधिकारिक ऐलान तो 2 मई के नतीजे के बाद ही होगा, मगर एग्जिट पोल के नतीजों ने इशारा कर दिया है कि असम में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमान में बताया जा रहा है कि असम में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है। पूर्वोत्तर के सबसे बड़े राज्य असम में विधानसभा चुनाव में कुल 126 सीटों पर तीन चरणों में चुनाव हुए थे।

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल: इस एग्जिट पोल के नतीजे में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस काफी पिछड़ती दिख रही है। हालांकि, वोट प्रतिशत में बड़ा अंतर नहीं है।

भाजपा गठबंधन-75 से 80 सीटें (48 फीसदी वोट प्रतिशत)
कांग्रेस गठबंधन-40 से 45 सीटें (40 फीसदी वोट प्रतिशत)
अन्य- 1 से 4 सीटें (12 फीसदी वोट प्रतिशत)

रिपब्लिक- सीएनएक्स एग्जिट पोल: इस एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को काफी आगे दिखाया गया है। भाजपा के मुकाबले कांग्रेस काफी दूर दिख रही है।
भाजपा गठबंधन- 74 से 84 सीटें
कांग्रेस गठबंधन- 40 से 50 सीटें
अन्य- 1 से तीन सीटें

एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल: हालांकि, इस एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां मुकाबला फिफ्टी-फिफ्टी का दिख रहा है, मगर फिर भी ज्यादा सीटें भाजपा  गठबंधन को जाती दिख रही हैं।
भाजपा गठबंधन- 58 से 71 सीटें
कांग्रेस गठबंधन- 53 से 66 सीटें
अन्य- 0 से 5 सीटें

असम में पिछले चुनाव का क्या है गणित
असम में फिलहाल भाजपा सत्ता में है। साल 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में 126 में से भाजपा ने 86 सीटों पर कब्जा किया था। वहीं, कांग्रेस को 26 सीटों पर जीत हाथ लगी थी। इसके अलावा, AIUDF को 13, एजीपी को 14, बीपीएफ को 12 और अन्य को 1 सीट मिली थी। 2016 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने निर्णायक जनादेश के साथ 15 साल के कांग्रेस के शासन को खत्म करके इतिहास रच दिया था। पार्टी को प्रदेश में पहली बार सत्ता मिली थी। इस बार भाजपा का मुकाबला कांग्रेस के नेतृत्व में बनी 8 पार्टियों के बड़े गठबंधन से है, जिसमें बदरुद्दीन अजमल की AIUDF भी शामिल है।

यह भी पढ़े: 1 liter ऑक्सीजन में मनुष्य कितने समय तक सांस ले सकता है?

Source link