उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ (Gaurakshpeeth)(जिसके तहत गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर आता है) ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर (Shriram Temple) के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है.
मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सीएम योगी ने सौंपा चेक
RSS के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मंदिर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठ (Gaurakshpeeth) के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के साथ बैठक की. इसके बाद गोरक्षपीठ ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए.
ये भी पढ़ें- पीएम किसान निधि ऑनलाइन फॉर्म कैसे चेक करते हैं?
श्रीराम मंदिर आंदोलन में गोरखनाथ मंदिर की थी अहम भूमिका
जानकारी के मुताबिक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shriram Temple) आंदोलन में गोरखनाथ मंदिर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वर और सीएम योगी (Yogi Adityanath) के गुरू महंत अवैद्यनाथ भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने मंदिर बनवाने के लिए आंदोलन में लगातार भाग लिया था.

