CM Gehlot Press Conference : राजस्थान भाजपा से लेकर केंद्र की मोदी सरकार तक, सीएम गहलोत के 10 बड़े ‘प्रहार’ | rajasthan assembly election 2023 CM Ashok Gehlot Press Conference | News 4 Social

4
CM Gehlot Press Conference : राजस्थान भाजपा से लेकर केंद्र की मोदी सरकार तक, सीएम गहलोत के 10 बड़े ‘प्रहार’ | rajasthan assembly election 2023 CM Ashok Gehlot Press Conference | News 4 Social

CM Gehlot Press Conference : राजस्थान भाजपा से लेकर केंद्र की मोदी सरकार तक, सीएम गहलोत के 10 बड़े ‘प्रहार’ | rajasthan assembly election 2023 CM Ashok Gehlot Press Conference | News 4 Social


जयपुर।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज एक बार फिर मणिपुर हिंसा और महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही प्रदेश भाजपा की ओर से चलाये जा रहे ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैम्पेन को लेकर भी नाराज़गी ज़ाहिर की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनहित को लेकर राज्य सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में भी अपने विचार रखे।

मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री प्रतापसिंह सिंह खाचरियावास, मंत्री महेश जोशी, मंत्री परसादी मीणा और मंत्री टीकाराम जूली भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रेस कांफ्रेंस, 10 बड़ी बातें–

– ”मणिपुर जल रहा है, कई लोग मारे गए हैं। मणिपुर के सीएम कह रहे 100 से ज्यादा घटनाएं हुई, घटनाक्रम पर 77 दिन हो गए लेकिन संसद के भीतर पीएम ने बयान क्यों नहीं दिया? मणिपुर में हिंसा केंद्र की लापरवाही से हुई है। पूरे राज्य में आग लग रही है, आग मामूली नहीं बल्कि धधकती हुई है।”

– ”पीएम मोदी ने मणिपुर पर बयान देते वक्त राजस्थान का जिक्र किया, जो राजस्थान के स्वाभिमान पर चोट है। प्रधानमंत्री विश्व गुरु बनना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने से पहले वे घर तो संभाल लें”

– ”भाजपा वाले सिर्फ रटी रटाई बातें बोलते हैं। NCRB आंकड़े झूठ बोलते है, जबकि ओवरऑल राजस्थान में स्थिति अच्छी है। FIR अनिवार्य करने से आंकड़े बढ़े हैं। राजस्थान में एफआईआर बढ़ने का मतलब ये नहीं है कि अपराध बढे हैं, संख्या एफआईआर अनिवार्य करने से बढ़ी है। तथ्यों के आधार पर आलोचना होनी चाहिए। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में क़ानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। भाजपा जानबूझकर आरोप लगा रही है।”

– ”भाजपा ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ कैंपेन चला रही है। जबकि राजस्थान की जनता इन्हें नहीं सहेगी।”

– ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के किसानों को किसान सम्मान निधि भेजने के लिए 27 जुलाई को सीकर आ रहे हैं। जबकि राजस्थान में राज्य सरकार 1 करोड़ लोगों को पेंशन दे रही है और किसानों को भी राहत पहुंचा रही है। इन्हीं फैसलों से घबराकर भाजपा ऐसा कर रही है।

– ”भाजपा नेताओं को झूठ बोलने में मास्टरी हासिल है।”’

– ”प्रदेश में महात्मा गांधी न्यूनतम आय गारंटी का ऐतिहासिक विधेयक कल पारित हुआ। सरकार आने पर न्याय योजना भी लाएंगे।”

– ”रेवड़ी कहने वाले खुद रेवड़ी बांट रहे हैं। प्रदेश में फ्री योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है, हमारी परफॉर्मेंस से भाजपा घबरा गई है।

”केंद्र सरकार 200 से 300 रु.पेंशन देती है, इससे क्या सामाजिक सुरक्षा होती है ?”

– ”हमारी सरकार दोबारा बनी तो न्यूनतम आय गारंटी को और आगे बढ़ाया जाएगा”

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News