Advertising
<

CM आज देंगे ग्रेटर आगरा की सौगात-10 टाउनशिप होंगी डवलप: कुबेरपुर स्थित रहनकलां-रायपुर में शाम 4.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे CM योगी – Agra News

0
CM आज देंगे ग्रेटर आगरा की सौगात-10 टाउनशिप होंगी डवलप:  कुबेरपुर स्थित रहनकलां-रायपुर में शाम 4.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे CM योगी – Agra News

CM आज देंगे ग्रेटर आगरा की सौगात-10 टाउनशिप होंगी डवलप: कुबेरपुर स्थित रहनकलां-रायपुर में शाम 4.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे CM योगी – Agra News


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर आगरा की सौगात देंगे। 449.65 हेक्टेयर में फैली इस योजना में 10 टाउनशिप विकसित होंगी। CM योगी इस आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की इस महत्वाकांक्षी योजना का शाम 4.30 बजे शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका आगरा में लगभग डेढ़ का कार्यक्रम है। पहले जानिये CM का प्रोग्राम…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग डेढ़ घंटा आगरा में रहेंगे। वे मथुरा से आगरा आएंगे। मथुरा-वृंदावन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे रहनकलां-रायपुर पहुंचेंगे। यहां पर हेलीपैड बनाया गया है। वे ग्रेटर आगरा का शिलान्यास करेंगे। टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद रैली को संबोधित करेंगे। शाम लगभग 5.35 बजे रहनकलां-रायपुर हैलीपेड से खेरिया हवाई अड्‌डे के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5.50 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। CM का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम
2.10 बजे खेरिया हवाई अड्‌डे आएंगे
2.15 बजे खेरिया हवाई अड्‌डे से वृंदावन, मथुरा के लिए रवाना होंगे
4.05 बजे वृंदावन, मथुरा से आगरा के लिए रवाना
4.25 बजे रायपुर-रहनकलां, आगरा हैलीपेड पर आगमन
4.30 बजे ग्रेटर आगरा का शिलान्यास
5.35 बजे हैलीपेड से खेरिया हवाई अड्‌डे के लिए रवाना होंगे
5.45 बजे खेरिया हवाई अड्‌डा
5.50 बजेखेरिया हवाई अड्‌डे से लखनऊ के लिए रवाना इनर रिंग रोड के पास डवलप होगी टाउनशिप आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) कुबेरपुर में ग्रेटर आगरा बसाने जा रहा है। यहां 10 टाउनशिप डवलप होंगी। ADA इनर रिंग रोड के पास ग्रेटर आगरा डवलप करेगा। इसके लिए रहनकलां और रायपुर गांव में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके तहत 449 हेक्टेयर में 10 टाउनशिप डवलप करने की योजना है। इनके नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे।
ये होंगे 10 टाउनशिप के नाम सबसे बड़ी होगी गोमती पुरम टाउनशिप
ले-आउट प्लाने के अनुसार, 49.45 हेक्टेयर में फैली ‘गोमतीपुरम’ सबसे बड़ी प्रस्तावित टाउनशिप होगी, जबकि 26.83 हेक्टेयर के साथ ‘सिंधुपुरम’ सबसे छोटी होगी। मई से शुरू होगी बुकिंग ग्रेटर आगरा में जमीन के रेट फिलहाल अभी फाइनल नहीं है। इस महीने के आखिर में एडीए बोर्ड की बैठक में रेट पर अंतिम मुहर लगेगी। प्रस्तावित रेट 33 हजार/वर्गमीटर हो सकते हैं। प्लॉट की बुकिंग भी मई से शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News