CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव निर्विरोध बने RCA के अध्यक्ष, कैसे उनके नाम पर राजी हुए विरोधी… पढ़िए इनसाइड स्टोरी

10
CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव निर्विरोध बने RCA के अध्यक्ष, कैसे उनके नाम पर राजी हुए विरोधी… पढ़िए इनसाइड स्टोरी

CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव निर्विरोध बने RCA के अध्यक्ष, कैसे उनके नाम पर राजी हुए विरोधी… पढ़िए इनसाइड स्टोरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। पहले इनके नाम को लेकर विरोध हो रहा था। लेकिन डॉ सीपी जोशी ने बगावत को शांत करते हुए सभी बागियों को वैभव के नाम पर राजी करा लिया। इसके बाद वैभव गहलोत की कुर्सी पर छाया संकट दूर हो गया।

 

सीपी जोशी के साथ वैभव गहलोत (फाइल फोटो)

हाइलाइट्स

  • सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव निर्विरोध चुने गए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष
  • पहले वैभव गहलोत के नाम का हो रहा था विरोध, डॉ सीपी जोशी ने शांत कराई बगावत
  • 23 दिसंबर को आरसीए इलेक्शन की प्रक्रिया में नामांकन वापसी का आखिरी दिन था
जयपुर: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनावों में एक दिन पहले तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की साख दांव पर लगी हुई थी। लेकिन अब स्थितियां एकदम साफ हो गई है। गहलोत की साख भी बच गई और उनके पुत्र वैभव गहलोत को आरसीए की कुर्सी भी बरकरार रह गई। 19 दिसंबर को आरसीए कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। डॉ सीपी जोशी गुट में बगावत होने से वैभव गहलोत की कुर्सी पर संकट आ गया था। शुक्रवार 23 दिसंबर को नाम वापसी का दिन था। बगावत करने वाले ने तो नाम वापस लिया ही था, साथ ही विरोधी गुट के सभी प्रत्याशियों ने भी अपना अपना नामांकन वापस ले लिए। ऐसे में ना केवल वैभव गहलोत का बल्कि डॉ सीपी जोशी गुट के पूरे पैनल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

आखिर कौन बना था वैभव गहलोत की राह का रोड़ा

मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत पिछले तीन साल से राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। अब दोबारा से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तो वैभव गहलोत ने फिर से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वैभव गहलोत डॉ सीपी जोशी गुट के सदस्य हैं। डॉ जोशी गुट के सदस्य गिरिराज सानिढ्य ने बगावत करते हुए वैभव गहलोत के खिलाफ अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल कर दिया था। डॉ जोशी राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और वैभव गहलोत कोषाध्यक्ष हैं। राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के सचिव गिरिराज सानिढ्य ने बगावत की तो क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। सानिढ्य का कई जिला संघों के सदस्यों से नजदीकी रिश्ता है। इस वजह से वैभव गहलोत के लिए अध्यक्ष पद की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा।

ऐसे छंटे वैभव गहलोत पर छाए संकट के बादल

शुक्रवार 23 दिसंबर को आरसीए इलेक्शन की प्रक्रिया में नामांकन वापसी का आखिरी दिन था। डॉ. सीपी जोशी ने बगावत करने वाले गिरिराज सानिढ्य और अन्य सदस्यों की बैठक बुलाई। बैठक में डॉ जोशी ने उन्हें मना लिया और नामांकन वापसी के लिए राजी कर लिया। इतना ही नहीं, डॉ सीपी जोशी विरोध गुट के राजेन्द्र सिंह नांदू सहित सभी सदस्यों को मनाने में कामयाब रहे। गिरिराज सानिढ्य के साथ विरोधी गुट के सभी प्रत्याशियों ने भी अपने अपने नामांकन वापस ले लिए। ऐसे में अध्यक्ष सहित सभी पदों पर डॉ जोशी गुट के पूरे पैनल के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।

ये प्रत्याशी थे आरसीए के चुनाव मैदान में

डॉ सीपी जोशी गुट से अध्यक्ष पद के लिए वैभव गहलोत, उपाध्यक्ष पद के लिए रतन सिंह और शक्ति सिंह, सचिव पद के लिए भवानी सामोता, कोषाध्यक्ष पद के लिए रामपाल शर्मा, संयुक्त सचिव पद के लिए राजेश भडाना और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए फारूख अहमद चुनाव मैदान में थे। राजेन्द्र सिंह नांदू गुट से अध्यक्ष पद मुकेश शाह, उपाध्यक्ष पद पर भी मुकेश शाह, सचिव पद के लिए राजेन्द्र सिंह नांदू, कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद सारण, संयुक्त सचिव पद के लिए अरुण सिंह और कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी अरुण सिंह चुनाव मैदान में थे। जोशी गुट से बगावत करने वाले गिरिराज सनाढ्य ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

डॉ सीपी जोशी ने बगावत करने वालों को ऐसे मनाया

डॉ सीपी जोशी ने बगावत करने वाले और विरोधी गुट दोनों को राजी कर लिया। डॉ जोशी ने सबको आश्वासन दिया कि वे किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। बिना किसी भेदभाव के क्रिकेट के विकास में अहम योगदान देने का वादा किया। डॉ जोशी ने कहा कि वे राजस्थान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। बिना किसी भेदभाव और बिना किसी विवाद के राजस्थान क्रिकेट का नाम रोशन करना चाहते हैं। विरोधी गुट की तमाम मांगों को पूरा करने का वादा किया। इस पर सब राजी हो गए और विरोधी गुट के प्रत्याशियों ने भी नामांकन वापस ले लिए। (रिपोर्ट – रामस्वरूप लामरोड़, जयपुर)

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News