Chandrayaan 3: चंदा मामा के कदम चूमने के गवाह बनेंगे बच्चे-बूढ़े, पटना में यहां देखें लाइव प्रसारण h3>
ऐप पर पढ़ें
Chandrayaan 3 Landing Live Telecast: भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो का चंद्रयान-3 आज चंद्रमा की धरती पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। बुधवार शाम करीब 6 बजे लैंडिंग होगी। बिहार की राजधानी पटना में जगह-जगह इसका लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रसिद्ध गांधी मैदान में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जहां करीब पांच हजार लोग एक साथ बैठकर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के गवाह बनेंगे। इसके अलावा कई स्कूलों में भी बच्चों को प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी के जरिए चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर वर्ग के लोगों में उत्साह है।
गांधी मैदान में बुधवार को चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के विशालकाय परदे (मेगा स्क्रीन) पर इसे दिखाया जाएगा। चंद्रमा पर चंद्रयान के उतरने का समय शाम 6 बजकर 4 मिनट है। तय समय से पहले ही मेगा स्क्रीन लगा दी जाएगी। इसको लेकर स्मार्ट सिटी के कर्मियों ने मंगलवार को ही तैयारी पूरी कर ली है। इस विशालकाय परदे पर पांच हजार लोग एक साथ खुले मैदान में देख सकेंगे। गांधी मैदान में गेट नंबर तीन एवं चार के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से लाइव प्रसारण को नियंत्रित किया जाएगा।
चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लाइव प्रसारण के लिए पटना के निजी स्कूलों के साथ कई सरकारी स्कूलों में इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय बेली रोड में कक्षा वार प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी पर बच्चों को चंद्रयान-3 मिशन का लाइव दिखाया जाएगा। वहीं डीएवी बीएसईबी में भी प्रोजेक्टर लगाकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों को इसे दिखाया जाएगा। केवी बेली रोड के प्राचार्य पीके सिंह ने कहा कि सभी कक्षाओं में स्मार्ट टीवी पर इसका सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में भी लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।
शास्त्रीनगर बालक हाई स्कूल में भी नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को चंद्रयान-तीन लैडिंग का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। स्कूल के प्राचार्य सीबी सिंह ने बताया कि स्मार्ट टीवी पर इसरो के यू-ट्यूब चैनल पर दिखाया जाएगा। वहीं मिलर हाई स्कूल के शिक्षक अरुण दयाल ने बताया कि चंद्रयान-तीन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बीडी पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों के लिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है। सभी स्कूलों को कक्षा चार से 12वीं तक के विद्यार्थियों को चंद्रयान-तीन की लाइव टेलिकास्ट दिखाना है। जिससे स्कूली विद्यार्थी चंद्रयान-तीन मिशन को देख और समझ सकेंगे।
राजधानी पटना समेत राज्य के सभी सीबीएसई स्कूलों को इसरो वेबसाइट का लिंक भेजा गया है। इसके अलावा इसरो के अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेज की लिंक भी साझा की गई है। सेंट माइकल हाई स्कूल के प्राचार्य फादर किस्टू ने बताया कि सभी छात्रों को इसरो का लिंक भेजा गया है। चूंकि शाम का वक्त है। इस समय बच्चों को बुलाना सही नहीं है। लोयला हाई स्कूल के प्राचार्य सुधाकर रेड्डी ने बताया कि सभी छात्रों को लिंक भेजा गया है।
चंद्रयान 3 मिशन नहीं इमोशन है, लैंडिंग से पहले बोले इसरो में बिहार के वैज्ञानिक
श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में किया गया खास इंतजाम, 5.20 बजे से प्रसारण
चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर लैंड करने का सीधा प्रसारण दर्शकों को बुधवार की शाम में 5 बजकर 20 मिनट से श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में दिखाया जाएगा। लाइव स्क्रीनिंग से पहले इसरो के मून मिशन के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। विज्ञान केंद्र में 150 दर्शकों के लिए यह व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के पहले भाग में चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 के इतिहास को दिखाया जाएगा। इसके बाद चंद्रयान-3 की लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। विशेष रूप से चंद्रमा के महत्व को प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शक देखेंगे।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News