शनिवार, 28 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

चंद्रशेखर आज़ाद पर लगे गंभीर आरोप: FIR की मांग पर अदालत 23 दिसंबर को सुनाएगी फैसला

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के…

चंद्रशेखर आज़ाद पर लगे गंभीर आरोप: FIR की मांग पर अदालत 23 दिसंबर को सुनाएगी फैसला
(फोटो: IANS)

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत इस मामले में 23 दिसंबर को अपना निर्णय सुनाएगी कि सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए या नहीं।

विज्ञापन

यह पूरा मामला डॉ. रोहिणी घावरी द्वारा दायर एक याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घावरी ने अपनी शिकायत में सांसद पर दुष्कर्म, मानसिक व भावनात्मक शोषण और शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है।

क्या हैं शिकायतकर्ता के आरोप?

डॉ. रोहिणी घावरी का आरोप है कि उनकी चंद्रशेखर आज़ाद से बातचीत साल 2021 के आसपास शुरू हुई थी, जब वह स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने दावा किया है कि दोनों करीब तीन साल तक रिश्ते में रहे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि सांसद बनने के बाद चंद्रशेखर ने उनसे दूरी बना ली।

अदालत में क्या दलीलें दी गईं?

मामले की पिछली सुनवाई के दौरान, शिकायतकर्ता के वकील ने अदालत में दलील दी थी कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एक गंभीर अपराध है, जिसमें न्यूनतम सात साल से लेकर अधिकतम उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसे मामले में जांच के नाम पर देरी करने के बजाय तुरंत FIR दर्ज की जानी चाहिए।

इससे पहले, अदालत ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में कार्रवाई रिपोर्ट (Action Taken Report) भी तलब की थी। पुलिस ने अदालत को बताया था कि शिकायत पर जांच जारी है, लेकिन बैंक से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का इंतजार है, जिसके कारण प्रक्रिया में समय लग रहा है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →