शनिवार, 28 नवम्बर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

अदन की खाड़ी में फिर जहाज़ का अपहरण, ब्रिटेन ने यमन के पास हुई घटना पर चेतावनी जारी की

एशिया और यूरोप के बीच एक अहम समुद्री व्यापार मार्ग, अदन की खाड़ी में एक बार फिर समुद्री डकैती की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस…

अदन की खाड़ी में फिर जहाज़ का अपहरण, ब्रिटेन ने यमन के पास हुई घटना पर चेतावनी जारी की
(फोटो: IANS)

एशिया और यूरोप के बीच एक अहम समुद्री व्यापार मार्ग, अदन की खाड़ी में एक बार फिर समुद्री डकैती की घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने पुष्टि की है कि शनिवार को यमन के पास हथियारबंद लोगों ने एक मालवाहक जहाज का अपहरण कर लिया। इस घटना ने दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग लेनों में से एक में सुरक्षा को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन

UKMTO के अनुसार, जहाज के कप्तान ने बताया कि यह घटना शनिवार सुबह 06:30 जीएमटी पर हुई, जब कुछ हथियारबंद लोग जहाज पर चढ़ गए और उस पर कब्ज़ा कर लिया। यह अपहरण यमन के बलहाफ तट से लगभग 64 समुद्री मील (करीब 119 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में हुआ। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

इस क्षेत्र में जहाजों के लिए अलर्ट

इस घटना के बाद, UKMTO ने क्षेत्र में मौजूद सभी जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की सलाह दी है। गौरतलब है कि अदन की खाड़ी बाब-अल-मंदेब स्‍ट्रेट के जरिए लाल सागर से जुड़ती है, और यह वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाल के महीनों में इस क्षेत्र और आसपास के समुद्री इलाकों में व्यापारिक जहाजों पर हमले और अपहरण की कई घटनाएं हुई हैं।

हाल ही में भारतीय नौसेना ने भी किया था बचाव अभियान

इसी महीने की शुरुआत में भारतीय नौसेना ने भी अरब सागर में एक सफल समुद्री डकैती-रोधी अभियान चलाया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया था कि नौसेना ने मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर समुद्री लुटेरों द्वारा अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज 'अजिनी' के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को बचाया था। यह ऑपरेशन 2 नवंबर को 48 घंटे के भीतर बेहद सुनियोजित तरीके से पूरा किया गया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना की प्रशंसा करते हुए कहा था, "मैं भारतीय नौसेना को बधाई देता हूं, जिसने 2 नवंबर 2026 को अरब सागर में मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर समुद्री लुटेरों के कब्जे में फंसे मछली पकड़ने वाले जहाज अजिनी के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए 48 घंटे का सुनियोजित अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।" उन्होंने आगे कहा, "यह भारतीय नौसेना की उच्च तैयारी और पूरे क्षेत्र में समुद्री खतरों का मजबूती से सामना करने की क्षमता को दर्शाता है।"

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →