शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

कनाडा: कैलगरी में भीषण सड़क हादसा, वाहनों में आग लगने से 3 की मौत, 19 घायल

कनाडा के कैलगरी शहर में एक सार्वजनिक बस और कार की टक्कर के बाद हुए सिलसिलेवार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित 19 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस…

कनाडा: कैलगरी में भीषण सड़क हादसा, वाहनों में आग लगने से 3 की मौत, 19 घायल
(फोटो: IANS)

कनाडा के कैलगरी शहर में एक सार्वजनिक बस और कार की टक्कर के बाद हुए सिलसिलेवार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित 19 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, इस टक्कर के बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्होंने लिखा, “कैलगरी में हुए एक दुखद बस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। इस दर्दनाक घटना से प्रभावित लोगों और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ पूरे कनाडा की संवेदनाएं जुड़ी हुई हैं। इस मुश्किल समय में देश उनके दुख को महसूस कर रहा है और उनके साथ खड़ा है।”

कैसे हुआ यह हादसा?

पुलिस सार्जेंट एंडी वुडवर्ड के मुताबिक, शुरुआत एक सार्वजनिक परिवहन बस और एक कार की टक्कर से हुई। इसके बाद बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह एक चौराहे को पार करते हुए बस स्टॉप पर खड़ी एक दूसरी ट्रांजिट बस से जा भिड़ी। बांग्लादेश की समाचार एजेंसी 'यूएनबी' के अनुसार, इसी दूसरी टक्कर के कारण आग लग गई। इसके बाद दूसरी बस सड़क के पार जाकर तीन अन्य वाहनों से टकरा गई, जिससे हादसा और बड़ा हो गया।

अधिकारियों का मानना है कि दूसरी बस प्राकृतिक गैस (नेचुरल गैस) से चलती थी, जिसके कारण आग बहुत तेजी से फैली।

बचाव कार्य और प्रधानमंत्री का संदेश

इस हादसे में कुल 19 लोग घायल हुए, जिनमें से 10 को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। प्रधानमंत्री कार्नी ने अपने संदेश में आपातकालीन सेवा कर्मियों और बचाव दलों का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “उन आपातकालीन सेवा कर्मियों और बचाव दलों का भी धन्यवाद किया, जो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद तथा देखभाल में जुट गए। इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →