क्या लड़कियां पीरियड्स में कोरोना वैक्सीन लगवा सकती है ? ( Kya ladkiya Periods me Corona vaccine lagva sakte hai )
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकार भी इसको रोकने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है. इसी कड़ी मे सरकार की तरफ से कहा गया कि 18 वर्ष की आयु को पार कर चुके सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए. जिससे कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोरोना से संक्रमित लोगों के आंकड़े लगातार बढते जा रहे हैं. इसी लिए सरकार लगातार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रही है.
कोरोना वैक्सीन को लेकर दावा-
एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरस हो रही है कि कोरोना वैक्सीन लड़कियों को पीरियड्स से 5 दिन पहले तथा 5 दिन बाद तक नहीं लगवानी चाहिए. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि इसका आपके शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है. इसमें बताया गया है कि पीरियड्स के दौरान इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है. तथा कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले हमारे शरीर की इम्युनिटी कमजोर होती है तथा इसके बाद मजबूत होती है. इससे खतरा बढ जाता है.
क्या पीरियड्स में कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है ?
सोशल मीडिया पर वायरस इस पोस्ट को फर्जी पाया गया. लड़कियां पीरियड्स के समय भी कोरोना वैक्सीन को लगवा सकती है. इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. सरकार की तरफ से 1 मई से 18 वर्ष की आयु से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है. पीरियड्स में भी लडकियां कोरोना की वैक्सीन लगवा सकती हैं.यह पूरी तरह सुरक्षित है.
यह भी पढ़ें: शरीर को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक दवा?
वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर अनेंक अफवाहें फैलाई जा रही है. किसी भी पोस्ट या दावे को बिना जांच पडताल के हमें सच नहीं मानना चाहिए. इसके साथ ही कोरोना की वैक्सीन सभी को लगवानी चाहिए और मास्क का प्रयोग करना चाहिए.

