CAA पर नीतीश कुमार की जेडीयू का क्या है स्टैंड? कांग्रेस बोली- चुनावी लाभ लेना चाहती है बीजेपी h3>
ऐप पर पढ़ें
केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू किए जाने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। बीजेपी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने से भारत में रह रहे लाखों शरणार्थियों को सम्बल मिलेगा। इसके अलावा नीतीश कुमार की जेडीयू ने भी सीएए का समर्थन किया है। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि सीएए को लागू कर बीजेपी केवल चुनावी लाभ लेना चाहती है। इस बीच चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (प्रमुख) ने सीएए का समर्थन किया है और इसे केन्द्र सरकार का बेहतर कदम बताया है।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने देशभर में नागरिकता कानून लागू करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के लागू होने से भारत में रह रहे लाखों शरणार्थियों को सम्बल मिलेगा और वे अधिकारपूर्वक अपने उद्गम देश भारत में निवास कर सकेंगे। नागरिकता देने का अधिकार भारत सरकार को है। सभी को इस कानून का स्वागत करना चाहिए। किसी भी राज्य सरकार को इसे रोकने का अधिकार नहीं है। विपक्षी दलों को इस कानून के बारे में भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। देश इनके तुष्टिकरण के प्रयासों से अवगत है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये जारी घोषणा पत्र में नागरिकता संशोधन कानून लागू करने का वादा किया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया है। इस कदम से भाजपा ने वादा पूरा करने वाली पार्टी के रूप में कीर्तिमान रच दिया है।
CAA का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद बिहार में हाई अलर्ट, इन जिलों पर विशेष नजर की हिदायत
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि भारत सर्व धर्म समभाव का राष्ट्र रहा है। साथ ही साथ हम वसुदेव कुटुंबकम के सिद्धांतों में विश्वास करने वाले लोग हैं। 2019 में भारत सरकार ने मानवीय आधार पर भारतीय नागरिकता कानून अधिनियम को संशोधित किया था, उसे आज लागू किए गए। हम इसका स्वागत करते हैं। इस अधिनियम में ऐसे व्यक्ति को भारत की नागरिकता प्रदान की गई थी, जो धार्मिक प्रताड़ना के शिकार थे। भारत सरकार के ऐसे निर्णय से विश्व समुदाय का भारत के प्रति सम्मान एवं विश्वास उत्पन्न हुआ है।
समाज को लड़ाने की कोशिश है सीएए : कांग्रेस
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि नागरिक संशोधन कानून (सीएए) लागू कर भाजपा समाज को लड़ाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले इसे लागू कर चुनावी लाभ लेना चाह रही है, लेकिन देश की जनता सजग है। आज महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सीएए लागू किया जा रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को जनता इस चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी।
सीएए समाज में सांप्रदायिक विभाजन का प्रयास : माकपा
माकपा ने नागरिक संशोधन कानून (सीएए) का विरोध किया है। पार्टी राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि सीएए समाज में सांप्रदायिक आधार पर विभाग का प्रयास है। यह बिल्कुल गलत है। सीएए के माध्यम से देश के अल्पसंख्यकों को परेशान करने की साजिश है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News